Sanju Box Office Collection: जानें ‘संजू’ ने अब तक कितनी कमाई की है

रणबीर कपूर अभिनीत संजय दत्त की बायोपिक और राजकुमार हिरानी निर्देशित ‘संजू’ फिल्म दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. आलम यह है कि संजू फिल्म की पहले से ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है. लोगों में इस फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि टिकट भी नहीं मिल रहा है। फिल्म ने सलमान खान की ‘रेस-3’ और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ का रिकॉर्ड ब्रेक किया.

पहले दिन इस फिल्म ने 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। और ये 2018 की सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, दूसरे द‍िन इस फ‍िल्‍म ने 38.60 करोड़ की कमाई की है। इस तरह इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 73.35 करोड़ रुपये हो गया है। फ‍िल्‍म ने दो द‍िन में 50 करोड़ का आंकड़ पार कर ल‍िया है।

बता दे, इस फिल्म में रणबीर कपूर ने बहुत ही उम्दा काम किया है। संजय दत्त के जीवन से जुड़ी हर कहानी को रुपहले पर्दे पर उतारा है। रणबीर कपूर के इस फिल्म में किए एक्टिंग की हर जगह तारीफ हो रही है। जिस रफ्तार से ‘संजू’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म महज 3 या 4 दिन में ही अपनी लागत निकाल लेगी.

यह भी पढ़े:  कंगना रनौत के समर्थन में उतरे अयोध्या के संतों ने दी शिवसेना चीफ को ये धमकी

फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना मुख्य भूमिका में हैं.

Updated On: July 1, 2018 10:09 pm

यह भी पढ़े:  सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा खुलासा, हो सकती है रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी!

Related Posts