VIDEO: शाहरुख खान ने अपने फैंस को दी नए साल की बधाई, कही ये बड़ी बात

नए साल पर हिंदी सिनेमा जगत के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने फैंस को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है.

नए साल पर हिंदी सिनेमा जगत के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने फैंस को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है और इसके साथ ही ये भी बताया कि 2021 में उनकी फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने वीडियो में कहा है कि, “साल 2020 हम सभी के बुरा रहा है। लेकिन मैं मानता हूं कि जब कोई अपने जीवन में निम्नतम पर पहुंच जाता है, तो फिर वहां से एक उपाय बचता है.. वह है ऊपर उठने का.. बेहतर होने का। लिहाजा, 2020 जैसा भी था, अब एक अतीत है और मेरा मानना है कि 2021 हम सभी के लिए बहुत ही खूबसूरत और बड़ा साल होगा।”

यह भी पढ़े:  New Year 2021 Wishes: नए साल पर भेजें ये 10 खूबसूरत Wallpapers, Images और Greetings

शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) का वीडियो यहाँ देखें

साथ ही उन्होंने जाते जाते कहा, See you on big screen in 2021..शाहरुख की आगामी फिल्म ‘पठान’ 2021 में रिलीज होगी, लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है.

यह भी पढ़े:  Sunny Leone PHOTOS: बहुत दिनों बाद बिकिनी में दिखीं सनी लियोनी, फोटो देख फैंस हुए घायल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते पर अब किए ये बड़े खुलासे

Updated On: January 2, 2021 4:46 pm

Related Posts