सुशांत मामले में आया नया मोड़, परिवार वालों का एक और बयान आया सामने

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसके बाद इस मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में एक तरफ जहां सीबीआई लगातार अपनी जांच में जुटी हुई है, तो वहीं सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसके बाद इस मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है. दरअसल, विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत के परिवार को लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं, बल्कि उनकी हत्या की गई है.

क्या कहना है सुशांत के परिवार का

सुशांत के पिता के वकिल ने कहा कि पहले ऐसा लगता था कि सुसांत को आत्महत्या के लिए उकसाया गया, लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनकी हत्या की गई है. बता दें, सुशांत मामला अभी सीबीआई के पास है और सीबीआई की टीम मुंबई में लगातार इस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में सीबीआई ने अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिसमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और सैमुअल मिरांडा, कुक नीरज और दीपेश सहित कई अन्य लोगों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

यह भी पढ़े:  कंगना रनौत ने नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर जान्हवी कपूर पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

लगातार हो रही है रिया के पिता से पूछताछ

बता दें, सीबीआई आज भी रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. इससे पहले बुधवार को इंद्रजीत से सीबीआई की टीम ने मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में लगभग 10 घंटे पूछताछ की थी. इस पूछताछ में सीबीआई को कई नई जानकारी मिली. सुत्रों की मानें तो परिवार के अलग-अलग सदस्यों के जरिए दिए बयान एक दूसरे से पूरी तरह मेल नहीं हो पा रहा है.

यह भी पढ़े:  Sushant Singh Rajput Case: सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया ट्वीट, कही ये बड़ी बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: September 3, 2020 7:59 pm

यह भी पढ़े:  सारा अली खान को आज इन 20 कड़े सवालों का देना पड़े सकता है जवाब!

Related Posts