रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR के बाद आया कंगना रनौत का रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

Sushant Singh Rajput Death Case: रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद बॉलीवुड की तेज तर्रार एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है.

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में कल बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत सिंह से पैसे लिए और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया है. रिया पर आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत केस दर्ज हुआ है. रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद बॉलीवुड की तेज तर्रार एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है.

यह भी पढ़े:  Sunny Leone PHOTOS: बहुत दिनों बाद बिकिनी में दिखीं सनी लियोनी, फोटो देख फैंस हुए घायल

कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा है कि रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थीं. उसने सुशांत की रहस्यमयी मौत से बस 2 दिन पहले ही महेश भट्ट को उसके मनोचिकित्सक के तौर पर हायर किया था. खुशी है कि अब इस पूरे मामले की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़े:  कंगना रनौत ने ट्वीट के जरिए Mahatma Gandhi पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1288091733134172162

सुशांत के पिता के मुताबिक ‘मेरा बेटा सुशांत फिल्म लाइन छोड़ कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, तब रिया ने इस बात का विरोध किया कि तुम कहीं पर नहीं जाओगे और अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो.’

यह भी पढ़े:  सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बिहार सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

Sushant Singh Case: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में दर्ज कराई FIR

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: July 29, 2020 10:44 am

Related Posts