सुशांत सिंह राजपूत को इस चीज से लगता था सबसे ज्यादा डर, इस वीडियो में देखें

अभिनेता सुंशांत सिंह राजपूत की मौत के 10 दिन बीतने के बाद इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि अब वो अब इस दुनिया में नहीं है. उनके फैंस उनकी याद में पुराने तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

अभिनेता सुंशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के 10 दिन बीतने के बाद इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि अब वो अब इस दुनिया में नहीं है. उनके फैंस उनकी याद में पुराने तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अभी हाल ही में उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत कह रहे है कि उनको सबसे ज्यादा डर मौत से लगता है. सुंशांत का ये इंटरव्यू फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने लिया है जो लगभग साल भर पुराना है.

यह भी पढ़े:  रिया चक्रवर्ती का खुलासा, बताया सुशांत सिंह राजपूत को कहां और कैसे लगी थी ड्रग्स की लत

इंटरव्यू के दौरान कोमल नाहटा उनसे पूछते है कि उन्हें जिंदगी में किस चीज से डर लगता है ? तो सुशांत जवाब देते है ‘शायद मौत से’. इसके आगे सुशांत कहते है क्योंकि जब 3 घंटे के लिए मैं सोता हूं, मुझे पता नहीं होता मैं कौन हूं. इसलिए ये ‘खुद को न जान पाना’ थोड़ा डराने वाला है और शायद जब आप मरते हैं तब भी यही होता है.”

यह भी पढ़े:  Suhana Khan Photo: सुहाना खान की मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर हुई वायरल, देखें फोटो

सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो यहां देखें

https://www.instagram.com/p/CBw2mSZBjWO/

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. बहुत ही कम समय में अपनी एक्टिंग की बदौलत बॉलीवुड में अपना एक स्थान बनाया था. उनकी लास्ट फिल्म छिछोरे थी. जिसके वो मुख्य कलाकार थे और उनके ऑपोज़िट में श्रद्धा कपूर थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था.

यह भी पढ़े:  Prithviraj Chauhan Movie: रिलीज़ के पहले हिट हुई अक्षय कुमार और सोनू सूद की फिल्म पृथ्वीराज चौहान, जानिए कैसे

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 25, 2020 7:44 pm

Related Posts