Site icon

80 दिन बाद खुला गोरखनाथ मंदिर का कपाट, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पूजा-अर्चना

कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन 5.0 के बीच आज अनलॉकडाउन के पहले चरण में देश में स्थित धार्मिंक संस्थान और मंदिरों के दरवाजे आम जनता के लिए खोल दिया गया हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित प्रसिद्द गोरखनाथ मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले गए.

मंदिर के खुलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सुबह पूजा पाठ किया. योगी जी के पूजा करने के बाद ही गोरखनाथ मदिर का कपाट आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है. आपको बता दें योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं.

मोदी सरकार ने घर लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए बनाया मेगा प्लान, श्रमिकों को मिलेंगे ये फायदे

पुरे देश में फैले कोरोना वायरस के लॉकडाउन की वजह से लगभग 80 दिनों तक धार्मिक संस्थान और मंदिर के दरवाजे बंद हो गए थे. लेकिन आज 8 जून को देश में केंद्र और राज्य सरकार की दिशा-निर्देश के अनुसार मंदिर और धार्मिक संस्थान खोल दिए गए है. गोरखनाथ मदिर में दर्शन के लिए श्रदालुओं को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कुछ दिशा-निर्देश नीचे दिया गया है.

मंदिरो में दर्शन के लिए दिशा-निर्देश-

यूपी में लॉकडाउन 5.0 की नई गाइडलाइन जारी, जानिए क्या खुला और क्या बंद रहेगा

देश में कोरोना वायरस का अपडेट-

रविवार को लगातार पांचवें दिन भी कोरोना वायरस के मामलों में 9,000 से अधिक की वृद्धि हुई और पहली बार मामलों की संख्या एक दिन में लगभग 10,000 पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी 2,56,611 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इस बीमारी से 1,24,095 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. जबकि इस कोरोना वायरस से अबतक 6,929 लोगों की मौत हो चुकी है.

भारतीय रेलवे ने फिर बदले नियम, रिजर्वेशन कराते समय ये जानकारी देना हुआ जरुरी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Exit mobile version