राणा दग्गुबाती ने प्रेमिका मिहिका बजाज से की सगाई, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Rana Daggubati Engagement Photos: कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन के बीच आज बाहुबली अभिनेता राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने अपनी प्रेमिका मिहिका बजाज के साथ सगाई कर ली.

Rana Daggubati Engagement Photos: कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन के बीच आज बाहुबली अभिनेता राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने अपनी प्रेमिका मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) के साथ सगाई कर ली. इनकी सगाई की तर्स्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. राणा दग्गुबाती और मिहिका ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं.

राणा दग्गुबाती ने सगाई सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके उन्होंने लिखा है ‘ये ऑफिसियल हो गया है.’ आप इन फोटो में राणा दग्गुबाती और उनकी लेडी लव मिहिका बजाज को एक साथ बैठें हुए है. हालांकि अभी दोनों ने अपनी शादी की डेट को अनाउंस नहीं किया है.

यह भी पढ़े:  VIDEO: वर्कआउट करते हुए अनुष्का शर्मा ने शेयर किया वीडियो, प्रेग्नेंसी में फिट होने के बताए टिप्स

https://www.instagram.com/p/CAcGYxRjRzk/

आपको बता दें, अभी कुछ दिन पहले राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर मिहिका बजाज के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी और अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर सभी को चौंका दिया था. राणा दग्गुबाती ने 12 मई को मिहिका के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी और उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, ‘और उसने हां कह दिया.’

यह भी पढ़े:  Lockdown 5.0: मंदिरों के दरवाजे आपके लिए खुलने वाले है, दर्शन के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

https://www.instagram.com/p/CAFfh1tDzoW/?utm_source=ig_embed

कौन है मिहिका बजाज-

मिहिका बजाज हैदराबाद में इंटीरियर डिजाइनर हैं और साथ ही एक इवेंट मेनेजमेंट कंपनी भी चलाती हैं. उन्होंने मुंबई और लंदन से पढाई की है. मिहिका ने Chelsea University से इंटीरियर डिजाइनिंग में मास्टर्स किया है. मिहिका बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहुत अच्छी फ्रेंड है. वो सोनम कपूर की शादी में भी शामिल हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और महिका बजाज (Miheeka Bajaj) साल के अंत में शादी के बंधन में बंध सकते है.

यह भी पढ़े:  अक्षय कुमार ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए, दिया दान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: May 21, 2020 9:15 pm

Related Posts