Wajid Khan Video: वाजिद का पियानो बजाते हुए साजिद ने शेयर किया वीडियो, लिखी ऐसी बात हो जाएंगे आप भावुक

Wajid Khan Video: वाजिद के भाई और संगीतकार साजिद ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो अस्पताल का है जहाँ वाजिद भर्ती थे

Wajid Khan Video: ये साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए सदमा भरा रहा हैं. जहाँ अप्रैल के महीने में बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर और इरफ़ान खान कैंसर की बीमारी से लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वही मई महीने की 31 तारीख को मशहूर संगीतकार की जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान की किडनी की बीमारी की वजह से मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. उनके जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. वाजिद खान को मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था.

यह भी पढ़े:  Radhe Movie Release Date: सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' इस दिन होगी रिलीज

Wajid Khan Death: संगीतकार वाजिद खान का मुंबई में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

वाजिद के भाई और संगीतकार साजिद ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो (Wajid Khan Video) शेयर किया है. यह वीडियो अस्पताल का है जहाँ वाजिद भर्ती थे. इस वीडियो में वाजिद खान अपने मोबाइल पर पियानो बजाते हुए नजर आ रहे है. वीडियो के साथ साजिद ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है. साजिद ने लिखा है “दूनिया छूट गई, सब कुछ छूट गया, ना तूने कभी म्यूजिक छोड़ा और ना म्यूजिक ने तुझे छोड़ा. मेरा भाई लेजेंड है और लेजेंड कभी नहीं मरते. मैं तुम से हमेशा प्यार करता रहूंगा. मेरी खुशी में, मेरी दुआओं में, मेरे नाम में तू हमेशा रहेगा.”

यह भी पढ़े:  सलमान खान ने पूरी की 'राधे' की शूटिंग, फिल्म से जुड़ी इस बात से अब तक अनजान होंगे आप

वाजिद खान का वीडियो यहाँ देखें

https://www.instagram.com/p/CA90_ILlEvF/?utm_source=ig_embed

नीतू सिंह ने पुरानी तस्वीर शेयर कर ऋषि कपूर को याद किया, एक महीने पहले हुआ था निधन

यह भी पढ़े:  Wajid Khan Death: संगीतकार वाजिद खान का मुंबई में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 4, 2020 10:02 am

Related Posts