2019 लोकसभा चुनाव: बीजेपी ने बढ़ाया अमित शाह का कार्यकाल, अध्यक्ष चुनाव हुआ स्थगित

2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अमित शाह को पार्टी का अध्यक्ष बनाए रखने के लिए अपने संगठनात्मक चुनाव को टालने का निर्णय लिया है।

2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अमित शाह को पार्टी का अध्यक्ष बनाए रखने के लिए अपने संगठनात्मक चुनाव को टालने का निर्णय लिया है।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में कहा, “संगठनात्मक चुनाव एक बड़ा कार्य है और इसमें बहुत समय लगता है। सभी कार्यकर्ता इसमें शामिल होते हैं। इसलिए 2019 लोकसभा चुनाव पूरा होने तक संगठनात्मक चुनाव को टालने का निर्णय लिया जा रहा है।”

यह भी पढ़े:  बिहार विधानसभा चुनाव: EC ने जारी किया गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, राज्य भाजपा प्रमुखों और महासचिवों (संगठन) के साथ बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई और राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस संबंध में प्रस्ताव पारित करेगी। पार्टी के संविधान के अनुसार, कोई भी योग्य उम्मीदवार तीन वर्षो के दो कार्यकाल तक पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल सकता है।

यह भी पढ़े:  एक और राहत पैकेज देने की तैयारी में मोदी सरकार, 6 अगस्त को हो सकता है बड़े फैसले का ऐलान

24 जनवरी, 2016 को अमित शाह दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध तीन वर्षो के लिए चुने गए थे। अमित शाह का दूसरा कार्यकाल 26 जनवरी, 2019 को पूरा होने वाला है।

यह भी पढ़े:  मोदी सरकार ने शुरू की नई योजना, इन लोगों को मिलेगा फायदा

पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बारे में भाजपा सचिव राहुल सिन्हा ने शाह के हवाले से पत्रकारों को बताया कि पार्टी 2019 चुनाव में मोदी सरकार के प्रदर्शन और संगठन की ताकत के बल पर उतरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।

Updated On: May 29, 2020 4:58 pm

Related Posts