कमजोरी दूर करने के लिए महिलाओं को रोज़ाना खानी चाहिए ये 6 ज़रूरी चीजें

महिलाओं की कमजोरी दूर करने के लिए ज़रूरी 6 चीजें जानें। डाइट में इन्हें शामिल करने से एनर्जी, हेल्थ और स्ट्रेंथ बनी रहेगी।

हर महिला के डाइट चार्ट में शामिल होनी चाहिए ये 6 बेस्ट चीजें
हर महिला के डाइट चार्ट में शामिल होनी चाहिए ये 6 बेस्ट चीजें (Image Credit: Pixabay)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बदलते जीवन के साथ खान-पान और रहन-सहन में भी बदलाव आ रहा है। इसी बदलाव के कारण उन्हें शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की शारीरिक बनावट और उम्र में होने वाले बदलाव भी शारीरिक कमजोरी का कारण बनते हैं। उम्र के साथ हर किसी के शरीर में हार्मोनल बदलाव आते हैं।

ऐसे में महिलाओं में कमजोरी आना आम बात है। अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिन्हें अक्सर कमजोरी की शिकायत रहती है या शरीर आलस्य से भरा रहता है तो यह लेख आपके लिए है। क्योंकि आज हम इस लेख में बताएँगे की कैसे आप घर पर ही कमजोरी दूर कर सकती है।

कमजोरी दूर करने के लिए महिलाएं खाएं ये चीजें

साबुत अनाज का सेवन करना

जिन महिलाओं को बहुत ज़्यादा कमजोरी की शिकायत रहती है उनके लिए यह घरेलू उपाय बेस्ट है। अगर आप रोज़ाना साबुत अनाज का सेवन करेंगे तो कमजोरी दूर होगी और आपका वज़न भी नियंत्रित रहेगा। क्योंकि ये साबुत अनाज बहुत अधिक ऊर्जावान होते हैं। आपको साबुत अनाज के साथ क्विनोआ और चने का सेवन भी करना चाहिए। क्योंकि इनमें फाइबर और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े:  Jeera Ke Fayde – जीरा खाने के अद्भुत फायदे और नुकसान

फलों के सेवन करें

सभी फलों के अपने-अपने गुण होते हैं और हर फल का अपना महत्व होता है। फलों में सबसे तेज़ ऊर्जा देने वाला केला है, जो शरीर को ऊर्जा से भर देता है। सुबह नाश्ते में दो केले खाने से दिनभर की कमजोरी दूर हो जाती है।

सेब से दूर होता है कमजोरी दूर

महिलाओं को सिर दर्द, बदनदर्द और कमजोरी की अधिक शिकायत रहती है, उन्हें रोज़ाना सुबह और शाम एक सेब का सेवन करना चाहिए। महिलाओं की कमजोरी को दूर करने का यह सबसे अच्छा उपाय माना जाता है क्योंकि सेब में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और फाइबर होते हैं, जो इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

यह मधुमेह से पीड़ित महिलाओं के लिए वरदान है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और उस तंत्र की क्षमताओं को भी बढ़ाते हैं, जिससे रोगों से लड़ने की शक्ति विकसित होती है।

दूध पीने से दूर करें कमजोरी

जिन महिलाओं में कैल्शियम की कमी होती है, उन्हें दूध का सेवन करना चाहिए क्योंकि दूध कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी12 और राइबोफ्लेविन का उत्कृष्ट स्रोत है और यह हड्डियों को मजबूत करता है, जिससे शरीर के अन्य हिस्सों को लाभ होता है। रोजाना एक गिलास दूध पीने से सेहत और त्वचा दोनों ठीक होती हैं। एक गिलास दूध में शहद मिलाकर पीने से दोहरा लाभ होगा। इसके साथ ही, दूध महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर को दूर करने के साथ-साथ पेट के कैंसर को भी ठीक करता है।

यह भी पढ़े:  Watermelon Benefits in Hindi: जानिए गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे

कमजोरी दूर करने के लिए खाएं ये सब्जियां

सब्जियों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। सब्जियां हमारे शरीर में कई रोगों को दूर करने में भी मदद करती हैं। इसीलिए हमें रोजाना सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सब्जियां रोगों को दूर करने के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी को भी दूर करती हैं।

इसलिए हमें सब्जियां खानी चाहिए। सब्जियों में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पत्तागोभी, पालक, ब्रोकली, हरे टमाटर और अन्य हरी सब्जियां शामिल हैं। इन सब्जियों से हमें मैग्नीशियम, विटामिन K, विटामिन C और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।

अंडे और मछली से दूर करें शारीरिक कमजोरी 

मांसाहारी महिलाओं के लिए यह सबसे अच्छा उपाय है क्योंकि अंडे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन D होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए आपको अपने आहार में रोजाना दो से पांच अंडे ज़रूर शामिल करने चाहिए। साथ ही मछली के सेवन से कमजोरी बहुत ही जल्दी दूर हो जाती है, क्योंकि मछली के अंदर कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए बहुत ज़रूरी हैं।

यह भी पढ़े:  Carom seeds Benefits in Hindi - जानिए अजवाइन खाने के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे

ये भी पढ़ें

FAQs

Q1. महिलाओं की कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएँ?

Ans: महिलाओं को दूध, हरी सब्जियां, अंडे, मछली, साबुत अनाज और फल डाइट में शामिल करने चाहिए।

Q2. कमजोरी जल्दी कैसे दूर करें?

Ans: रोज़ाना पौष्टिक आहार लें, भरपूर नींद लें और नियमित व्यायाम करें।

Q3. क्या दूध पीने से कमजोरी दूर होती है?

Ans: हाँ, दूध में कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और कमजोरी कम करते हैं।

Q4. महिलाओं के लिए कौन से फल सबसे अच्छे हैं?

Ans: सेब और केले महिलाओं की कमजोरी दूर करने और एनर्जी देने के लिए बेस्ट हैं।

Q5. क्या हरी सब्जियां कमजोरी कम करती हैं?

Ans: हाँ, हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।

संबंधित समाचार