Akshay Kumar Movies: अक्षय कुमार की साल 2020 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट

Akshay Kumar Upcoming Movies 2020: आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए अक्षय कुमार की साल 2020 में आने वाली फिल्मों के बारे में बतएंगे।

Akshay Kumar Upcoming Movies: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और खिलाड़ी अक्षय कुमार की हर साल दो से तीन फिल्में रिलीज़ होती है. पिछले साल अक्षय कुमार की चार फिल्में मिशन मंगल, केसरी, गुड न्यूज और हॉउसफुल 4 रिलीज़ हुई थी. इन फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर बहुत ही अच्छा कारोबार किया. अक्षय कुमार भारतीय सिनेमा में एक ऐसे अभिनेता है जो हर तरह के किरदार को बखूबी निभाते है, चाहे देशभक्ति फ़िल्म हो या किसी सामाजिक मुद्दे से प्रेरित फ़िल्म हो या कोई कॉमेडी फिल्म हो.

अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग से अपने फैंस का हमेशा दिल जीत लेते है. फैंस उनकी फिल्मों का बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं. आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए अक्षय कुमार की साल 2020 में आने वाली फिल्मों के बारे में बतएंगे।

साल 2020 में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में ( Akshay Kumar Upcoming Movies 2020)

इस साल अक्षय कुमार की लगभग चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी. और ये फिल्में भी अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों की तरह बॉक्स आफिस पर धमाल कर सकती है. तो आइए जानते है अक्षय कुमार की साल 2020 में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में-

यह भी पढ़े:  RRR से सामने आया जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक, इस VIDEO ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

1. सूर्यवंशी (Sooryavanshi Release Date)

साल 2020 की शुरुआत में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी फ़िल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ़ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी. फ़िल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. फिल्म के निर्माता करन जौहर है.

सूर्यवंशी में अक्षय कुमार ने डीसीपी के किरदार में है. फिल्म में ‘मोहरा’ फ़िल्म का सुपरहिट गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ को फिर से रिक्रिएट किया गया है.

यह भी पढ़े:  सुशांत सिंह राजपूत केस ने लिया नया मोड़, अब जांच की जिम्मेदारी इस बड़े IPS अधिकारी पर

https://www.instagram.com/p/B3bZrdyHdrZ/?utm_source=ig_embed

मूवी का नाम- सूर्यवंशी

रिलीज की तारीख- 24 मार्च 2020

स्टार कास्ट- अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ

निर्देशक- रोहित शेट्टी

निर्माता- करण जौहर

2. लक्ष्मी बम (Laxmi Bomb Release Date)

सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म लक्ष्मी बम सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फ़िल्म साउथ की सुपरहिट हॉरर फ़िल्म कंचना का हिंदी रिमेक है. फ़िल्म में अक्षय कुमार किन्नर भूत का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे. फ़िल्म में कियारा आडवाणी फीमेल एक्ट्रेस के रूप में नज़र आएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फ़िल्म 5 जून 2020 को रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/B3JPYIMHlV_/?utm_source=ig_embed

मूवी का नाम- लक्ष्मी बम

रिलीज की तारीख- 5 जून 2020

स्टार कास्ट- अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी

निर्देशक- राघव लॉरेंस

यह भी पढ़े:  ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, क्या आपने देखा?

निर्माता- अक्षय कुमार

3. पृथ्वीराज (Prithviraj Release Date)

अक्षय कुमार की अगली फ़िल्म पृथ्वीराज है जो एक पीरियड ड्रामा पर आधारित है. फ़िल्म में अक्षय कुमार महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नज़र आएंगे. फ़िल्म का निर्देशन यशराज बैनर के तले होगा. फ़िल्म में मानुषी छिल्लर फीमेल एक्ट्रेस के रूप में नज़र आएंगी.

https://www.instagram.com/p/B44Vvtql3uz/

मूवी का नाम- पृथ्वीराज

रिलीज़ की तारीख- दिवाली 2020

स्टार कास्ट- अक्षय कुमार,

निर्देशक- चंद्रप्रकाश द्विवेदी

निर्माता- YRF

4. बच्चन पांडे (Bachchan Pandey Release Date)

अक्षय कुमार की अगली फ़िल्म बच्चन पांडे भी इसी साल रिलीज होगी. फ़िल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे है. फ़िल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है. फ़िल्म क्रिसमस के आस-पास रिलीज होगा.

https://www.instagram.com/p/B70Ce7LH0Ye/?utm_source=ig_embed

फिल्म का नाम- बच्चन पांडे

रिलीज की तारीख- क्रिसमस 2020

स्टार कास्ट- अक्षय कुमार

निर्देशक- फरहाद सामजी

निर्माता- साजिद नाडियाडवाला

Updated On: March 20, 2022 10:44 am

Related Posts