Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण, जानें पूरा प्रोसेस और नियम

Amarnath Yatra 2026 Registration Date: श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) ने अमरनाथ यात्रा 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। 15 अप्रैल से श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Amarnath Yatra 2026 Registration Date: 15 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण, जानें पूरा प्रोसेस और नियम( AI Image)
Amarnath Yatra 2026 Registration Date: 15 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण, जानें पूरा प्रोसेस और नियम( AI Image)

Amarnath Yatra 2026: हर साल की तरह इस साल भी लाखों भक्त और श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा की कठिन यात्रा को लेकर अब श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ने लगी है। आपको बता दें, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 की अमरनाथ गुफा की यात्रा का शेड्यूल जारी हो गया है। इस वर्ष यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) तक चलेगी। पूरी यात्रा की अवधि 57 दिनों की होगी। अगर आप भी इस यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे? आइए, इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

अमरनाथ गुफा की यात्रा 2026 कब से शुरू होगी?

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने आगामी अमरनाथ गुफा की यात्रा को लेकर आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया है। नीचे इस साल यात्रा और रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख दी गई है.

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा
  • अमरनाथ यात्रा प्रारंभ: 3 जुलाई 2026
  • अमरनाथ यात्रा समाप्त: 28 अगस्त 2026
  • कुल अवधि: लगभग 57 दिन

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन 2026: प्रोसेस (स्टेप-बाय-स्टेप)

अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण (Advance Registration) 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। श्रद्धालु नीचे गए गए तरीकों से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं:

यह भी पढ़े:  Baba Barfani Latest Video: घर बैठे इस वीडियो के जरिए करें बाबा बर्फानी के दर्शन

आप श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in या उनके मोबाइल ऐप ‘Shri Amarnathji Yatra’ के जरिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस दिया गया है.

  • सबसे पहल आप श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • इसके बाद ‘यात्रा रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफाई करें।
  • इसके बाद दिए गए फॉर्म में नाम, पता, आधार संख्या, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट जैसी जानकारी सही-सही भरें।
  • अब आप पासपोर्ट साइज फोटो, ID प्रूफ और हेल्थ सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • इसके बाद आप अपने हिसाब से बालटाल या पहलगाम (दोनों में से कोई एक मार्ग) कोई एक मार्ग चुनें ।
  • अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और स्लॉट चुनें।
  • नाममात्र का रजिस्ट्रेशन शुल्क (लगभग ₹100-₹150) ऑनलाइन भरें।
  • अंत में आप कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट जरूर रख लें।

ऑफलाइन माध्यम: देशभर की 550 से अधिक अधिकृत बैंक शाखाओं (जैसे PNB, SBI, J&K Bank और Yes Bank) में जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज और पात्रता

  • केवल 13 वर्ष से 70 वर्ष की आयु के लोग ही यात्रा के लिए पात्र हैं।
  • 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं है।
  • आधार कार्ड (पैन या वोटर ID भी चलता है)
  • 4 पासपोर्ट साइज फोटो
  • कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (किसी सरकारी डॉक्टर या एमबीबीएस से लिया हुआ, 1 महीने पुराना न हो)
  • मोबाइल नंबर (जो यात्रा के दौरान स्विच ऑन रहे)
यह भी पढ़े:  Chardham Yatra 2020: चारधाम यात्रा शुरू, दर्शन करने से पहले इन नियमों का करना होगा पालन

इस बार क्या है नया? (सुरक्षा और सुविधाएं)

  • सुरक्षा के लिहाज से हर यात्री के लिए RFID कार्ड अनिवार्य है, जो जम्मू या कश्मीर के केंद्रों से मिलेगा। इसके बिना यात्रा शुरू नहीं की जा सकेगी।
  • इस बार यात्रियों के लिए दुर्घटना बीमा कवर को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख कर दिया गया है।
  • श्रद्धालु पहलगाम (पारंपरिक मार्ग – 48 किमी) या बालटाल (छोटा मार्ग – 14 किमी) में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रियों के लिए जरूरी टिप्स

  • रजिस्ट्रेशन जल्दी कराएं
  • यात्रा से पहले फिटनेस पर ध्यान दें
  • मौसम की जानकारी लेते रहें
  • जरूरी दवाइयां साथ रखें
  • ऊंचाई वाले क्षेत्र के लिए तैयार रहें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

अमरनाथ यात्रा 2026 की रजिस्ट्रेशन फीस क्या है?

बैंक के माध्यम से ऑफलाइन पंजीकरण की फीस लगभग ₹150 प्रति व्यक्ति है। ऑनलाइन फीस थोड़ी भिन्न हो सकती है।

क्या 2026 में अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

हां, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं है।

रजिस्ट्रेशन के बाद यात्रा रद्द करने पर पैसे वापस मिलेंगे?

आमतौर पर रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड नहीं की जाती। हालांकि, प्राकृतिक आपदा पर बोर्ड विशेष नियम लागू कर सकता है।

क्या विदेशी यात्री भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

हां, लेकिन उनके पास वैध पासपोर्ट और वीजा होना चाहिए। साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी देना होगा।

रजिस्ट्रेशन के समय कौन सा मार्ग बेहतर है?

पहलगाम मार्ग लंबा (46 किमी) लेकिन अपेक्षाकृत सपाट है। बालटाल मार्ग छोटा (14 किमी) लेकिन बहुत खड़ी चढ़ाई वाला है। शारीरिक क्षमता के अनुसार चुनें।

यात्रा के दौरान कौन से कपड़े पहनना सही है?

सफेद कपड़े या साड़ी के बजाय ट्रैकिंग सूट, गर्म कपड़े और मजबूत ग्रिप वाले जूते पहनना सबसे अच्छा रहता है।

अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी?

3 जुलाई 2026 से।

 

यह भी पढ़े:  दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: April 14, 2026 8:38 am

Related Posts