विजय माल्‍या से मिले 3,600 करोड़ मिले, 11,000 करोड़ की रिकवरी बाकी

Vijay Mallya Extradition Case: सुप्रीम कोर्ट में किंगफिशर एयरलाइंस के बकाए की रिकवरी के लिए कंपनी को बंद करने पर रोक लगाने के आदेश के खिलाफ आए फैसले को चुनौती दी गई थी.

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से एक और झटका लगा है. सर्वोच्च अदालत ने सोमवार को माल्या की यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स लिमिटेड (UBHL) द्वारा कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) के आदेश को चुनौती देने के लिए दायर अर्जी खारिज कर दी. सुप्रीम कोर्ट में किंगफिशर एयरलाइंस के बकाए की रिकवरी के लिए कंपनी को बंद करने पर रोक लगाने के आदेश के खिलाफ आए फैसले को चुनौती दी गई थी.

यह भी पढ़े:  Corona Vaccine पर खुशखबरी: DCGI ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इस्तेमाल पर लगाई मुहर

कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस यू यू ललित की खंडपीठ ने कंपनी को राहत देने से इनकार कर दिया. वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी (Mukul Rohatgi) ने एसबीआई (SBI) की अगुवाई में बैंको के कंसोर्टियम का प्रतिनिधित्व करते हुए कोर्ट को सूचित किया कि फरार माल्या से करीब 3,600 करोड़ रुपयों की वसूली हो चुकी है लेकिन अभी 11 हजार करोड़ की वसूली बाकी है.

यह भी पढ़े:  स्मृति ईरानी ने शेयर किया अमेठी के गौरीगंज रेलवे स्टेशन की नई तस्वीर, कही ये बड़ी बात

रोहतगी ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कंपनी की संपत्तियों को कुर्क नहीं करना चाहिए था क्योंकि ये एनक्मबर्ड संपत्तियां ((Encumbered Assets)) थीं और इस तरह बैंकों का संपत्तियों पर पहला दावा था.

गौरतलब है कि फरवरी 2018 में कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार यूबीएचएल का अपने लेनदारों का कुल बकाया लगभग 7,000 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़े:  Vishwakarma Yojana 2023: क्‍या है विश्‍वकर्मा योजना, जानिए किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ?

Source: Zee News

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: October 26, 2020 9:17 pm

Related Posts