Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में हुआ बदलाव, इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

भारत सरकार ने अटल पेंशन योजना ( Atal Pension Yojana ) को लेकर बड़ा बदलाव किया है. इसको लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है.

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में हुआ बड़ा बदलाव, इन लोगों को नहीं मिलेगा इसका लाभ
Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में हुआ बड़ा बदलाव, इन लोगों को नहीं मिलेगा इसका लाभ

भारत सरकार ने अटल पेंशन योजना ( Atal Pension Yojana ) को लेकर बड़ा बदलाव किया है. इसको लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. नए न‍ियम के तहत अब आयकरदाता अब अटल पेंशन योजना के ल‍िए आवेदन नहीं कर सकेंगे. केंद्र सरकार का यह न‍ियम इनकम टैक्स देने वालों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

आपको बता दे, अटल पेंशन योजना ( Atal Pension Yojana ) उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो सेवानिवृत होने के बाद अपनी लाइफ तो अच्छे से जीना चाहते है. सरकार द्वारा समय-समय पर अटल पेंशन योजना की समीक्षा भी की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसमें कोई परेशानी न हो.

यह भी पढ़े:  EDLI Scheme: EPFO खाताधारकों को मिलते है ये लाभ, जानिए पूरी डिटेल

सरकार समय समय पर करेगी रिव्यु

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह नियम अक्टूबर, 2022 से लागू होगा. इस नियम के लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति आयकर कानून के अनुसार इनकमटैक्‍स पेयर है वो आवेदन नहीं कर सकता. अगर कोई भी ऐसा करता हुआ पाएगा उसका अटल पेंशन योजना का खाता बंद कर दिया जायेगा. साथ ही उस समय तक जमा पैसे उसके खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे. आपको बता दे, पेंशन फंड नियामक (PFRDA) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार इस योजना से अभी तक लगभग 4 करोड़ से ज्‍यादा सब्सक्राइबर्स जुड़ चुके हैं.

यह भी पढ़े:  डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर CVV / CVC नंबर क्या होता हैं, विस्तार से यहां जानिए

क्या है अटल पेंशन योजना?

अटल पेंशन योजना ( Atal Pension Yojana ) केंद्र की मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना हैं. इस योजना के तहत भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18-40 साल के बीच है, वो किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में पाना अकाउंट खोलवा सकते है. आपको बता दें, इस योजना के तहत निवेश करने के पश्चात ६० साल की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये तक पेंशन आजीवन मिलेगा.

यह भी पढ़े:  आधार कार्ड अपडेट: बिना किसी दस्तावेज के आधार में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

[iframe src=”https://www.newsaadhaar.com/web-stories/train-ticket-cancellation-refund-rule-hindi/” width=”100%” height=”500″]

ये भी पढ़ें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: March 3, 2023 10:09 pm

Related Posts