बाबा रामदेव ने लॉन्च किया ‘पतंजलि सिमकार्ड’, 144 रुपए में 2GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली: देश में बढ़ते टेलीकॉम सेक्टर के कॉम्पिटिशन में अब पतंजलि की भी एंट्री हो गयी है. योग गुरू बाबा रामदेव ने एक इवेंट में बीएसएनएल के साथ मिलकर ‘स्वदेशी समृधि सिम कार्ड’ लॉन्च किया। पतंजलि के सिम में ग्राहक को सिर्फ 144 रुपए में रिचार्ज कराने पर 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि इस सिम के जरिए पतंजलि के सामान पर 10% का डिस्काउंट भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़े:  लद्दाख तनाव: भारत के आगे झुका चीन, गलवान घाटी से एक किलोमीटर पीछे हटी चीनी सेना; सूत्र

बता दे , इस सिम का उपयोग करने वाले ग्राहकों को 2.5 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस और 5 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा. हालांकि बीमा की ये राशि सिर्फ सड़क दुर्घटना में ही मिल सकेगी.

शुरुआत में ये सिम कार्ड केवल पतंजलि के स्टाफ और कर्मचारियों को मिलेगा और फिर इसके बाद कंपनी इसे सभी के लिए पेश करेगी और पतंजलि के कर्मचारी सिर्फ अपना आईडी कार्ड दिखाकर इस सिम को ले सकते हैं. इस सिम में 144 रुपए का रिचार्ज कराने पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ में 2GB डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी.

यह भी पढ़े:  अपाचे और चिनूक हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना में हुए शामिल, जानें इसके दमदार फीचर और खासियत

‘स्वदेशी समृधि सिम’ के लॉन्चिंग के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि सरकारी कंपनी BSNL एक स्वदेशी नेटवर्क कंपनी है और पतंजलि इसके साथ मिलकर देश की जनता के लिए कल्याण का काम करेगी। रामदेव ने कहा ये सिमकार्ड भारत में स्थित बीएसएनएल के 5 लाख काउंटर से ख़रीदे जा सकेंगे।

यह भी पढ़े:  May 2020 Festivals: ईद से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, मई महीने पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्व त्योहार

Updated On: May 28, 2018 10:54 pm

Related Posts