BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती, सलामती के लिए लोगों ने की दुआएं

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को आज सुबह सीने में दर्द होने की वजह से कोलकाता के वुडलैंड्स म्यूनिसिपैलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को आज सुबह सीने में दर्द होने की वजह से कोलकाता के वुडलैंड्स म्यूनिसिपैलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिम के दौरान सौरव गांगुली को चक्कर आ गया जिसके बाद उन्हें हॉस्पीटल में एडमिट करवाना पड़ा. सौरव गांगुली के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद से उनके चाहने वाले लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

Sourav Ganguly के स्वास्थ्य के लिए लोगों ने की प्रार्थना 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा है कि, “सौरव गांगुली की खबर सुनकर दुख हुआ। उन्हें मामूली दिल का दौरा पड़ा है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके जल्दी स्वास्थ होने की कामना करती हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।”

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दादा के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। जल्दी ठीक होइए दादा।”

 

यह भी पढ़े:  India vs England 1st Test: बर्मिघम टेस्ट में भारत को 194 रनों का लक्ष्य

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने ट्वीट किया, “दादा के जल्दी स्वास्थ होने की कामना करता हूं।”

BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने भी ट्वीट कर कहा कि, जय शाह ने कहा कि उनकी बात दादा के परिवार से हुई है और दादा की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज सही से चल रहा है.

वीरेंद्र सेहवाग ने भी दादा के स्वस्थ के लिए ट्वीट कर लिखा कि, दादा जल्दी से ठीक होना।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Sourav Ganguly Health: सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, कहा- अब मैं बिल्कुल ठीक हूं

Updated On: January 2, 2021 4:00 pm

Related Posts