Sourav Ganguly Health: सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, कहा- अब मैं बिल्कुल ठीक हूं

Sourav Ganguly Health: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को आज कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल (Woodlands Hospital) से छुट्टी मिल गई.

Sourav Ganguly Health: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को आज कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल (Woodlands Hospital) से छुट्टी मिल गई. वुडलैंड अस्पताल की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डॉ. रूपाली बसु ने बताया कि, ‘दादा क्लीनिकली फिट है और अब वो अपने घर जा रहे हैं’

अस्पातल से डिस्चार्ज होने के बाद सौरव गांगुली ने अपने डॉक्टर्स और फैन्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने अस्तपताल से बाहर आने के बाद कहा, ‘मैं आप सबका और वुडलैंड्स अस्पताल का धन्यवाद करता हूं, अब मैं बिल्कुल ठीक हूं.’

यह भी पढ़े:  India Vs England 4th Test: चौथे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का वीडियो यहाँ देखें

आपको बता दें, बीते दिन 2 जनवरी को सौरव गांगुली सीने में दर्द, चक्कर आने और ब्लैक आउट की शिकायत के बाद वुडलैंड्स अस्पताल (Woodlands Hospital) में भर्ती कराया गया था. जहाँ उनकी एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) की गई थी.

यह भी पढ़े:  Diwali 2020: विराट कोहली से लेकर सेहवाग, दिवाली पर इन खिलाड़ियों ने दी देशवासियों को बधाई

सौरव गांगुली की अस्पताल में भर्ती होने के पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें फ़ोन कर उनका हाल चाल पूछा था. वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अस्पताल जाकर दादा से मुलाकात की थी.

यह भी पढ़े:  IPL 2020: CSK के घटिया प्रदर्शन पर छलका रवींद्र जडेजा का दर्द, किया ये बड़ा ऐलान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 7, 2021 12:08 pm

Related Posts