Site icon

Corn Benefits In Hindi: मक्का खाने के 7 फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Corn Benefits In Hindi: सावन का महीना और बारिश का मौसम बहुत ही सुहावना लगता है. इस मौसम में बहुत से ऐसे लोग है जिनको कुछ न कुछ खाने का मन करता है. कुछ लोग तो इस मौसम में गरमा-गरम पकौड़ी के साथ चाय की चुस्की लेते है तो कुछ लोग इस मौसम में भुने हुए भुट्टे खाते है. बारिश के दौरान सर्दी जुकाम आदि के शुरुआती लक्षणों को कम करने में भुट्टा के पोषक तत्‍व बहुत ही प्रभावी होते हैं. आज के इस लेख हम आपको मक्का खाने के फायदे (Corn Benefits In Hindi) के बारे में बताऊँगा –

भुट्टे खाने के फायदे – Corn Benefits In Hindi

  1. मक्का में विटामिन A प्रचुर मात्रा में पाए जाने के कारण यह आँखों के लिए लाभदायक होती है. इसको खाने से आँखों की दृष्टि में वृद्धि होती है. मक्के में पाए जाने वाला कैरोटोनॉयड भी आंखों के लिए फायदेमंद होता है.
  2. जिन लोगों की पाचनशक्ति ठीक नहीं है, तो उन्हें मक्के का सेवन करना चाहिए. मक्के का सेवन करने से मानव शरीर की पाचनशक्ति मजबूत होती है. मक्के में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है.
  3. जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, तो उन्हें मक्के का सेवन करना चाहिए. क्योंकि मक्के में बहुत मात्रा में आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और मजबूत बनाने का काम करते हैं
  4. मक्के में पाए जाने वाला कैल्शियम तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत ही मददगार होता है, इसलिए मक्के का भरपूर सेवन करना चाहिए. जिससे आपके हड्डियों में कमजोरी महशूस नहीं होगी.
  5. मक्के का सेवन करने से आपको सर्दी-खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों में जल्द छुटकारा मिल जाता है.
  6. जिन लोगों को पथरी की शिकायत है, उन्हें रात में मक्के के रेशे को पानी में भिगोकर इसे छानकर पीना चाहिए. इससे पथरी की समस्या जल्द दूर होती है.

भुट्टा में बहुत से पोषक तत्‍व और खनिज पदार्थ उच्‍च मात्रा में पाए जाते हैं. भुने भुट्टा खाने से आप कैंसर (Cancer), हृदय रोग, अल्‍जाइमर, आंखों की समस्‍या आदि को रोक सकते हैं. तो चलिए जानते है कि भुट्टे खाने से आपके स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ मिलते हैं.

Exit mobile version