BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन भारत में हुआ लांच, जाने इसकी खासियत और कीमत

BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन को भारत में 42,990 रुपये में लांच कर दिया गया है, इस फ़ोन में आप डेटा को सुरक्षित रख सकते है। इस स्मार्टफोन में छह जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी है। यह फोन 31 जुलाई से ऑनलाइन इ-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन डॉट इन पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े:  Honor 9i (2018) स्मार्टफोन भारत में 24 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, जाने फीचर्स

आपको बता दे, BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो का 4,450 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जाएगा। और इस फोन की खरीद पर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 5 फीसदी का विशेष डिस्काउंट दिया जायेगा।

यह भी पढ़े:  Vivo Y83 स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जाने फीचर्स, कीमत

BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन 

BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन फीचर्स की बात करे तो इसमें एंड्रायड 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ, 12 MP +12 MP का ड्यूअल रियर कैमरा दिया गया है। और फोन में 8 MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है औरपॉवर के लिए इसमें 3,500 एमएएच की बैटरी है।

यह भी पढ़े:  जानिए Huawei Nova 4e स्मार्टफोन की खासियत और कीमत

BlackBerry KEY2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। इसमें 4.5 इंच का टच डिस्प्ले है, जिसके ऊपर स्क्रैच प्रतिरोधी कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 लगाया गया है।

Updated On: July 24, 2018 8:50 am

Related Posts