BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन भारत में हुआ लांच, जाने इसकी खासियत और कीमत

BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन को भारत में 42,990 रुपये में लांच कर दिया गया है, इस फ़ोन में आप डेटा को सुरक्षित रख सकते है। इस स्मार्टफोन में छह जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी है। यह फोन 31 जुलाई से ऑनलाइन इ-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन डॉट इन पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े:  Vivo Nex स्मार्टफोन का नया वेरियंट भारत में लांच, जानिए इसके फीचर्स और प्राइस

आपको बता दे, BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो का 4,450 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जाएगा। और इस फोन की खरीद पर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 5 फीसदी का विशेष डिस्काउंट दिया जायेगा।

यह भी पढ़े:  Itel A45 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन 

BlackBerry KEY2 स्मार्टफोन फीचर्स की बात करे तो इसमें एंड्रायड 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ, 12 MP +12 MP का ड्यूअल रियर कैमरा दिया गया है। और फोन में 8 MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है औरपॉवर के लिए इसमें 3,500 एमएएच की बैटरी है।

यह भी पढ़े:  Oppo A16 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

BlackBerry KEY2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। इसमें 4.5 इंच का टच डिस्प्ले है, जिसके ऊपर स्क्रैच प्रतिरोधी कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 लगाया गया है।

Updated On: July 24, 2018 8:50 am

Related Posts