केरल बाढ़ ट्रेजेडी: अमिताभ और शाहरुख खान ने केरल वासियों की सहायता

केरल में बाढ़ की वजह से तबाही से जूझ रहे लोगो की मदद के लिए बॉलीवुड की हस्तिया भी सामने आ रही है, इसी क्रम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दुलकर रहमान और जैकलिन फर्नाडिस ने केरल के मुख्यमंत्री आपदा कोष में योगदान दिया है।और देशवासियों से अपील की है कि ,लोग सहायता के लिए खुल कर सामने आये। केरल में बारिश और बाढ़ से अबतक मरने वालों की संख्या बढ़कर 370 हो गई है।

महानायक अमिताभ ने ट्वीट किया, केरल में लगातार बारिश के चलते मची तबाही भयावह है। सैकड़ों और हजारों बहन-भाई बेहद तकलीफ में हैं। हमें केरल के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जितना योगदान कर सकते हैं, उतना करना चाहिए। मैंने किया है। आपको भी जरूर करनी चाहिए।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच काम कर रहे एक राहत समूह को 21 लाख रुपये दान में दिए हैं।

यह भी पढ़े:  पीएम नरेंद्र मोदी ने 343 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का किया शिलान्यास

तो वही एक्ट्रेस जैकलिन फर्नाडिस ने केरल बाढ़ राहत कार्यक्रम के लिए काम कर रहे एनजीओ हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया को पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े:  PHOTO: महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी 3 पीढ़ियों की झलक

उन्होंने अपने बयान में कहा, केरल में बाढ़ के हुए विनाश को देखकर मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदना जरूरतमंद लोगों के साथ है। मैंने हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया के जरिए दान देने का फैसला किया है। अभिनेत्री ने अपने दोस्तों, प्रशसंकों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से भी बाढ़ राहत कार्य में मदद करने की गुजारिश की।

यह भी पढ़े:  Earthquake In Delhi: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई तीव्रता

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी लोगों से केरल की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुट्टी ने विद्या बालन, सोनम कपूर और आलिया भट्ट जैसे सभी हस्तियों का धन्यवाद किया जिन्होंने केरल की मदद में योगदान दिया है।

Updated On: August 19, 2018 9:37 pm

Related Posts