गूगल सीईओ पिचाई ने कहा, कोरोना संकट में हमारे कर्मचारी जून 2021 तक अपने घर से करेंगे काम

विश्व में कोरोना महामारी को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों को अगले साल जून 2021 तक घर से काम (Work from Home) करने को कहा है.

विश्व में कोरोना महामारी को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों को अगले साल जून 2021 तक घर से काम (Work from Home) करने को कहा है. इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह जुलाई 2021 में अपने सभी ऑफ़िस खोलने का लक्ष्य रखा है. इससे पहले कंपनी ने कहा था कि उनके कर्मचारी इस साल के अंत तक दफ़्तर लौटने लगेंगे. इस संबंध में कंपनी के सीईओ सुन्दर पिचाई ने अपने कर्मचारियों को एक मेल भेजा है

यह भी पढ़े:  खुशखबरी : 73 दिनों में आ जाएगी भारत की पहली कोरोना वैक्सीन, देशवासियों को फ्री में लगेगा टीका

गूगल के सीईओ पिचाई ने सोमवार को जारी ई-मेल में लिखा, ‘कर्मचारियों को आगे की प्लानिंग करने के लिए हम वैश्विक स्तर पर वर्क फ्रॉम होम की सुविधा का विकल्प 30 जून 2021 तक के लिए बढ़ा रहे हैं. ये उन रोल्स के लिए होगा, जिन्हें ऑफिस से काम करने की जरूरत नहीं है.’

यह भी पढ़े:  Live Coronavirus India Updates: देश में कोरोना के कुल 1,25,101 मरीज, 3720 की मौत

आपको बता दें गूगल के दुनिया भर में २ लाख के आस-पास कर्मचारी है. गूगल की इस घोषणा के बाद आईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनियां भी अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम ( (Work from Home) की अवधि बढ़ा सकती हैं.

यह भी पढ़े:  Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के लिए वरदान है ये सरकारी योजना, जानिए इसके फायदे

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: July 28, 2020 10:31 am

Related Posts