असम: चूहों ने कुतर दिए एसबीआई के एटीएम में रखे 12 लाख रूपये

असम के तिनसुकिया जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, यहाँ के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) के एक एटीएम के अंदर रखे 12 लाख रुपये के नोटों को चूहों ने काट डाले है। इस एटीएम में 19 मई को कुल 29 लाख रुपये डाले गए थे।

खबरों के मुताबिक, स्टेट बैंक ये एटीएम कई दिनों से ख़राब पड़ा हुआ था। और जब एटीएम मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर पहुंचे और दरवाजा खोला, तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। एटीएम में रखे सभी नोटों को चूहों ने कुतर दिया था। तिनसुकिया स्थित एसबीआइ बैंक का एटीएम 20 मई को खराब हो गया था। और जब इंजीनियर 11 जून को मशीन सही करने के लिए वहां पहुंचे उनके होश उड़ गए क्योंकि वहां पर 500 और 2000 रुपये कटे हुए पड़े थे।

यह भी पढ़े:  यूपी विकलांग पेंशन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, उद्देश्य, फायदे और दस्तावेज की जानकारी

मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई. अब यह जांच का विषय है कि चूहे एटीएम के अंदर कैसे पहुंचे. बैंक अधिकारियों के अनुसार, चूहों ने कुल 12 लाख 38 हजार रुपये के नोट बर्बाद कर डाले।

यह भी पढ़े:  पाकिस्तान की वेबसाइट हैक करके लिख दिया, 'राम लला हम आएंगे, कराची और लाहौर में भी मंदिर बनाएंगे'

ग्‍लोबल बिजनेस सल्यूशन नाम की कंपनी एटीएम की देखरेख और डिपॉजिट का काम करती है। उसने 19 मई को एटीएम में कुल 29 लाख रुपये डाले थे। उसके अगले ही दिन एटीएम ने काम करना बंद कर दिया था। एक बैंक अधिकारी ने कहा कि हम लगभग 17 लाख रुपये बचा पाए हैं।

यह भी पढ़े:  Statue of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए इतनी कीमत अदा करनी होगी, यहां पर जानें

हलाकि, एसबीआई की तरफ से तिनसुकिया पुलिस थाने में इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है.

Updated On: June 19, 2018 10:45 pm

Related Posts