Egg Health Benefits: रोजाना अंडे खाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Egg Benefits in Hindi: अगर आप अंडे के फायदों को अच्छी तरह से जान लेते हैं, तो आप भी इसका सेवन करने लगेंगे. आपको बता दें, अंडे में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए जो बॉडीबिल्डिंग करता है, उसे इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

Egg Health Benefits रोजाना अंडे खाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान
Egg Health Benefits रोजाना अंडे खाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Egg Health Benefits in Hindi: सुबह का नाश्ता आपके पूरे दिन की डाइट का सबसे अहम हिस्सा होता है. आपका नाश्ता तब और ख़ास बन जाता है जब उसमें आप अंडे को शामिल करते हैं. अंडे का सेवन न सिर्फ सर्दियों में बल्कि आप हर मौसम में कर सकते हैं हमें रोजाना 2 से 3 अंडे का सेवन करना चाहिए. कई लोग अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा इसलिए नहीं बनाना चाहते क्योंकि उनको लगता है इसके सेवन से वे मोटे हो सकते हैं.

अगर आप अंडे के फायदों को अच्छी तरह से जान लेते हैं, तो आप भी इसका सेवन करने लगेंगे. आपको बता दें, अंडे में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए जो बॉडीबिल्डिंग करता है, उसे इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

अंडे में क्या पाया जाता है?

अंडा प्रोटीन का स्त्रोत होता है. अंडे के सफेद भाग में एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. सुबह के समय शरीर को प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है. इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है. अगर आप अपने नास्ते में अंडे का प्रयोग करते हैं, तो ये आपकी बॉडी को बहुत लाभ देता है और इसके आलावा बहुत फायदे मिलते है.

यह भी पढ़े:  Constipation Home Remedies: कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए 6 असरदार घरेलु नुस्ख़े

अंडे में मौजूद पोषक तत्व

एक उबले हुए अंडे में मौजूद पोषक तत्व व् उनकी मात्रा निचे दी गई है.

तत्वमात्रा
फोस्फोरस9%
विटामिन B215%
विटामिन B57%
विटामिन B129%
विटामिन A6%
विटामिन C0%
विटामिन D21%
सेलेनियम22%
प्रोटीन6 gm
फैट5 gm
कैलोरी77
कोलेस्ट्रोल195 MG
सोडियम65 mg
कार्बोहाइड्रेट1 g
आयरन6%
मैग्नीशियम2%
पोटेशियम126 mg

अंडे खाने के फायदे – Egg Health Benefits in Hindi

  1. अगर आप सुबह सुबह आलस महसूस करते हैं तो आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन जरूर करें. अंडा एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है. रोज नाश्ते में इसे खाने से आपको पूरे दिन एनर्जी मिलती है.
  2. इसके पीले भाग में हेल्दी फैट्स होते हैं जो कि शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं. नाश्ते में अंडे का सेवन करना आपकी मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.
  3. रोज अंडा खाने से याददाश्त अच्छी होती है. इस वजह से बच्चों को नाश्ते में अंडे का सेवन जरूर कराना चाहिए.
  4. रोज सुबह अगर आप नाश्ते में दो अंडे का सेवन करते हैं तो यह भरपूर नाश्ता हो जाता है जिसके सेवन के बाद बहुत देर तक आपको भूख नहीं लगती है और का वजन कम करने में भी मदद करती है.
  5. अंडे में विटामिन-ए पाया जाता है. यह बालों की समस्या को दूर करता है और इसके साथ ही बालों को मजबूत बनाने में बहुत लाभकारी है.
यह भी पढ़े:  Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में इन बातों का रखें ध्यान, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

दोस्तों अगर आप अंडा सवेरे नाश्ते में खाते हैं तो एक बात का ध्यान दे अंडे को पूरी तरह से उबालने के बाद उसका सेवन करें. अधपके अंडे का प्रयोग ना करें. अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो हमे कमेंट में जरूर जरूर बताये.

यह भी पढ़े:  Benefits of Fennel Seeds: रोज़ाना सौंफ खाने से इन 3 बीमारियों का खतरा होगा खत्म, जानें इसका सही उपयोग

इन्हें भी पढ़ें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: July 27, 2022 6:45 am

Related Posts