Facebook दे रहा हर महीने लाखों कमाने का मौका, जानें आसान तरीका 2026

आज के समय में फेसबुक कमाई का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है, लेकिन यहां सफलता पाने के लिए सही रणनीति और लगातार मेहनत जरूरी है। आप रील्स, Ads और Brand Deals के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं.

Facebook दे रहा हर महीने लाखों कमाने का मौका, जानें आसान तरीका 2026 (AI Image)
Facebook दे रहा हर महीने लाखों कमाने का मौका, जानें आसान तरीका 2026 (AI Image)

फेसबुक सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया साइट है। जहां दुनियाभर के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता है कि फेसबुक से महीने के लाखों रूपए कमाए जा सकते हैं। यह सब कैसे संभव है चलिए विस्तार से जानते हैं।

दरअसल रील्स वीडियो (Reels Video) का नाम आपने तो सुना होगा। इंस्ताग्राम रील्स वीडियो (Reels Video) काफी पॉपुलर है। इंस्ताग्राम के साथ ही अब फेसबुक रील्स वीडियो क्रिएटर को पैसा कमाने का मौका देता है। जहां आप रील्स वीडियो बनाकर अपलोड करके महीने के लाखों रूपए कमा सकते हैं। फेसबुक पर रील्स वीडियो बनाना बेहद आसान है। आपको बता दें, फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta समय-समय पर इस तरह के प्रोग्राम लॉन्च करती है, जिनके तहत कंटेंट क्रिएटर्स अपनी वीडियो से लाखों कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े:  मोटोरोला ने लॉन्च किया Moto Z3 Play स्मार्टफोन का नया वेरियंट, जाने फीचर्स

बता दें, फेसबुक रील्स से कमाई का कोई फिक्स रेट नहीं होता। कमाई पूरी तरह वीडियो के व्यूज, एंगेजमेंट और कंटेंट की क्वालिटी पर निर्भर करती है। Meta के कुछ प्रोग्राम्स जैसे Reels Bonus में क्रिएटर्स को $100 से $4000 तक कमाने का मौका मिल सकता है, लेकिन यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होता है।

फेसबुक रील्स से ऐसे होगी कमाई?

फेसबुक केवल ‘व्यूज’ के लिए पैसे नहीं देता है, बल्कि यह आपके वीडियो क्वालिटी और एंगेजमेंट को देखता है। मेटा के नए यूनिफाइड मोनेटाइजेशन प्रोग्राम के तहत आप रील्स के साथ फोटो और लंबे वीडियो पोस्ट करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:  WhatsApp Privacy Policy: शर्ते नहीं मानने पर डिलीट करना होगा व्हाट्सएप अकाउंट

लेकिन, इसके लिए आपको ये ध्यान रखना होगा कि आपका वीडियो कॉपीराइट नहीं होना चाहिए, वरना कमाई रुक सकती है। अगर आप रोजाना ओरिजनल कंटेंट और वीडियो अपलोड करते हैं, तो आप आसानी से हर महीने लाखों की कमाई कर सकते हैं।

Facebook Reels Bonus (Invite-based Program)

यह प्रोग्राम केवल इन्वाइटेड क्रिएटर्स के लिए है, जहाँ $100–$4000 की कमाई फिक्स्ड रेट पर नहीं, बल्कि व्यूज़ और एंगेजमेंट पर निर्भर करती है।

In-stream Ads (वीडियो Ads)

फेसबुक ने अब YouTube जैसा मॉडल अपना लिया है। पहले केवल 3 मिनट से ज्यादा के वीडियो पर ही इन-स्ट्रीम ऐड्स (बीच में विज्ञापन) दिखते थे, लेकिन अब 1 मिनट के वीडियो पर भी विज्ञापन दिखाकर कमाई की जा सकती है.

यह भी पढ़े:  फेसबुक अगले हफ्ते से हटाने जा रहा है 'ट्रेंडिंग फीचर'

Stars (Live Streaming Earnings)

Followers लाइव वीडियो के दौरान ‘Stars’ भेजते हैं, जहाँ 1 Star लगभग $0.01 (यानी लगभग ₹0.80 पैसे) के बराबर होता है, जो क्रिएटर की कमाई में जुड़ जाती है।

Brand Deals & Sponsorship

अगर सबसे ज्यादा कमाई की बात करें, तो वह ब्रांड्स प्रमोशन से आती है, वे आपके कंटेंट या प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए भुगतान करते हैं।

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: April 25, 2026 10:15 am

Related Posts