पश्चिम बंगाल: फेसबुक मित्र के पिता की चाकू मारकर हत्या की

पश्चिम बंगाल के फरीदपुर इलाके में एक 28 साल के व्यक्ति ने अपने फेसबुक मित्र के पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति का दावा है कि फेसबुक पर मिली लड़की से उसका लंबे समय से संबंध है। ऐसी संभावना है कि लड़की के पिता ने उन्हें साथ देख लिया हो, जिसके बाद व्यक्ति ने रविवार की रात उन्हें चाकू मार दिया हो।

यह भी पढ़े:  पिता के साथ मिलकर प्रेमी ने दुष्कर्म किया

उन्होंने कहा कि आरोपी पास के एक होटल में ठहरा हुआ था और वह लड़की से मिलने के लिए शहर में था।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लड़की ने कहा, मैं अचानक अपने पिता की चीख सुनने के बाद सीढ़ियों से नीचे आई। उसने मुझ पर भी चाकू से हमले की कोशिश की। मैं दरवाजा बंद कर मदद के लिए चिल्लाते हुए ऊपर भागी।

यह भी पढ़े:  बिहार में 13 साल की नाबालिग बच्ची हुई प्रग्नेंट

आरोपी के बयान से इनकार करते हुए लड़की ने कहा कि उसकी व्यक्ति के साथ दोस्ती नहीं है।

पुलिस ने कहा, लड़की की मां की शिकायत के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच के बाद घटना के पीछे का मकसद साफ होगा।

यह भी पढ़े:  बकरीद को लेकर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन, पुलिस को मिलें ये निर्देश

Updated On: August 27, 2018 10:32 pm

Related Posts