पिता के साथ मिलकर प्रेमी ने दुष्कर्म किया

गाजियाबाद से सटे मोदीनगर की 15 वर्षीय किशोरी की हत्या उसी के प्रेमी ने अपने पिता व तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोपी के मुताबिक किशोरी शादी की जिद पर अड़ गई थी, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। रास्ते से हटाने के लिए उसने हत्या कर दी। पुलिस ने साढ़े चार माह बाद हत्या का खुलासा कर आरोपी प्रेमी, उसके पिता समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से मृतका के कान की बाली, कपड़े, हत्या में इस्तेमाल की गई कार, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है।

यह भी पढ़े:  जोधपुर: पिता ने चार वर्षीय मासूम का गला रेतकर की हत्या, बोला- कुर्बानी दी

एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता में बताया कि मोदीनगर की किशोरी की दोस्ती निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव पैंगा निवासी सुमित (21) से नवंबर में एक शादी में हुई थी। सुमित ने बात करने के लिए उसे एक फोन भी खरीदकर दिया था। किशोरी की मां को इसका पता चला, तो उसने फोन छीन लिया। इसके बाद 26 दिसंबर 2017 को सुमित उसे साथ ले गया। उसे घुमाया और रात को अपने घर ले गया। यहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े:  झारखंड: बुरारी के बाद हजारीबाग में एक ही परिवार के 6 लोगों ने किया सुसाइड

Source: Amar Ujala

Updated On: November 30, 2022 2:36 pm

Related Posts