लखनऊ में 6 साल की बच्ची से हुआ गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ : अपराधियों की मानसिकता इतनी गिर गयी है कि वो सही गलत की पहचान भी नही कर सकते है। अभी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाली ख़बर आयी है जिसमे 6 साल की लड़की से चार लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया और फ़रार हो गए और चारों लड़के नाबालिग है। इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े:  बेखौफ बदमाशो ने यूपी कॉलेज परिसर में सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली

पुलिस के मुताबिक ये घटना लखनऊ के थाना इंदिरा नगर इलाके की है। पीड़ित का परिवार इंदिरा नगर के फरीदनगर इलाके में रहता है। और पीड़ित की माँ दुसरो के घरों में झाड़ू-पोछा करके अपनी जीविका चलाती है।

यह भी पढ़े:  एकतरफा प्यार में युवती को सनकी आशिक ने मौत के घाट उतारा

उसका आरोप ये है कि शनिवार रात चार लड़के उसके घर पर से उसकी 6 साल की बेटी को उठाकर जंगल मे ले गए फिर उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया । फिर रविवार को सुबह तक लड़की नही मिली तो खोजबीन तेज कर दी गई जोकि पास के जंगल मे बदहवास हालत में मिली। फिर उसके बाद इस घटना की सूचना पास के पुलिस स्टेशन में दे दी गई.

यह भी पढ़े:  झारखंड: बुरारी के बाद हजारीबाग में एक ही परिवार के 6 लोगों ने किया सुसाइड

थाना प्रभारी मुकुल वर्मा के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी की गिरफ्तार भी कर लिया गया और बक अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है। और पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है।

Updated On: June 3, 2018 8:26 pm

Related Posts