शर्मनाक खुलासा: महिलाओं के लिए भारत दुनिया में सबसे खतरनाक देश

भारत में महिलाओं पर बढ़ती आपराधिक घटना को लेकर एक सर्वे हुआ है जिसमे भारत को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश बताया गया है. द थॉमसन रिट्यूर्स फाउंडेशन द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक भारत को महिलाओं के प्रति यौन हिंसा और सेक्स बाजारों में धकेले जाने के आधार पर सबसे खतरनाक बताया गया है। इस सर्वे में आतंकवाद से प्रभावित अफगानिस्तान और युद्धग्रस्त सीरिया को दूसरे और तीसरे नंबर पर बताया गया है। जबकि इस लिस्ट में पाकिस्तान को छठवें और अमेरिका को दसवें नंबर पर है.

इस सर्वे में महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाले करीब 550 एक्सपर्ट्स शामिल हुए थे। इन्हें 193 देशों में महिलाओं के लिए बदतर देशों में टॉप 10 रैंक देने को कहा गया था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2007 से 2016 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध में 83 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं हर घंटे चार रेप के मामले दर्ज होते हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो के अनुसार यहां रोजाना 100 से भी अधिक सेक्शुअल हैरासमेंट के केस दर्ज होते हैं।

यह भी पढ़े:  Spice 2000 Bombs: जाने, स्पाइस-2000 बम के खासियत के बारे में

वही राहुल गाँधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने के अपने ट्वीट में लिखा है कि ,”एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं और दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा के मामले में भारत की स्थिति अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब से भी खराब हो गई है। उन्होंने कहा, ”यह हमारे देश के लिए कितनी शर्म की बात है।

टॉप 6 देश होने की वजह

यह भी पढ़े:  बिहार में 13 साल की नाबालिग बच्ची हुई प्रग्नेंट

भारतः सेक्सुशल वॉयलेंस की घटनाएं भारत में लगातार बढ़ रही हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो के अनुसार भारत में रोजाना 100 से भी अधिक सेक्शुअल हैरासमेंट के केस दर्ज होते हैं। इसके अलावा कल्चरल और ट्रेडिशनल प्रैक्टिस और महिलाओं की बढ़ती तस्करी अन्य दो वजह हैं।

अफगानिस्तानः महिलाओं पर नॉल सेक्सुशल वॉयलेंस, स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी और आर्थिक संसाधनों का अभाव।

यह भी पढ़े:  Rape Punishment: इन देशों में बलात्कारियों को दी जाती है ऐसी सजा, जानकर हो जाएंगे हैरान

सीरियाः सीरिया में आईएसआईएस और गृहयुद्ध के कारण महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय हुई है। महिलाओं के लिए अधिकतम स्वास्थ्य सुविधाओं न पहुंच पाना।

सोमालिया: सोमालिया में 1991 से यहां गृहयुद्ध चल रहा है। इसकी वजह से यहां की महिलाएं अपने को अनसेफ फील करती हैं। ट्रेडिशनल कल्चर की वजह से भी महिलाएं परेशान।

सऊदी अरब : कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव। सांस्कृतिक व धार्मिक परम्पराओं के कारण महिलाएं अनसेफ।

पाकिस्तान : सांस्कृतिक और धार्मिक परम्पराओं, ऑनर किलिंग और घरेलू हिंसा के मामलों के कारण वहां महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए उसे छठे स्थान पर रखा गया है।

Updated On: June 26, 2018 10:56 pm

Related Posts