Google पर हुआ था दुनिया का सबसे बड़ा साइबर अटैक, अब हुआ खुलासा

इंटरनेट की दुनिया में साइबर अटैक (Cyber Attack) कोई नई बात नहीं है. आए दिन हैकर्स दुनिया भर के नेटवर्क्स और कंपनियों पर साइबर हमले करते रहे हैं.

इंटरनेट की दुनिया में साइबर अटैक (Cyber Attack) कोई नई बात नहीं है. आए दिन हैकर्स दुनिया भर के नेटवर्क्स और कंपनियों पर साइबर हमले करते रहे हैं. लेकिन पहली बार Google ने खुलासा किया है कि 2017 में साइबर हमलावरों ने गूगल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला (Biggest cyber attack) किया था. ये डिस्ट्रीब्यूटेड डिनाइल-ऑफ-सर्विस (DDoS) के ऊंची बैंडविथ वाले 2.5 टीबीपीएस डीडॉस वाला हमला था. इस साइबर अटैक से निपटने में गूगल को लगभग 6 महीने का समय लगा.

यह भी पढ़े:  Realme X7 Pro एक्सट्रीम एडिशन लॉन्च, जानिए रेट और फीचर्स

क्या था ये हमला?
गूगल ने बताया है कि सितंबर 2017 में इस बड़े बैंडविथ वाले साइबर हमले को नाकाम किया गया था. Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में एकसाथ हजारों आईपी (IP) को एक साथ निशान बनाया गया था. हमलावरों ने चकमा देने के लिए कई नेटवर्क का उपयोग करके 167 एमबीपीएस (प्रति सेकंड लाकों पैकेट) से 1,80,000 सीएलएडीएपी, डीएनएस और एसएमटीपी सर्वरों को उजागर किया था.

सबसे ऊंची बैंटविड्थ का था ये हमला
कंपनी का कहना है कि साइबर हमलावर काफी ताकतवर थे. ये 2016 में हुए मिराई बॉटनेट पर हुए 623 जीबीपीएस की तुलना में 4 गुना बड़ा था. ये अब तक का सबसे ऊंची बैंडविड्थ का हमला था.

यह भी पढ़े:  Realme C15 का नया क्वॉलकॉम एडिशन हुआ लॉन्च, शुरुआत में मिलेगा 500 रुपये सस्ता

चीनी सरकार पर है शक
गूगल ने कहा है कि इतनी ऊंची बैंडविड्थ पर साइबर हमला किसी एक व्यक्ति या कंपनी के लिए संभव ही नहीं है. कंपनी ने खुलासा किया है कि ये हमला चीन से किया गया. इतना बड़ा और व्यापक साइबर हमला सरकार के मंजूरी के बिना संभव ही नहीं है. गूगल के ही थ्रेट एनालिसिस ग्रूब (TAG) ने दावा किया है कि इस बड़े हमले में चीन के चार इंटरनेट नेटवर्क्स का इस्तेमाल किया गया था.

यह भी पढ़े:  WhatsApp Video Call: अपने फोन और PC दोनों से कैसे कर सकते हैं व्हाट्सएप वीडियो कॉल

Source: Zee News

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: October 21, 2020 9:35 am

Related Posts