kerala Floods: रिलायंस फाउंडेशन, बजाज ने केरल के लिए दी मदद

केरल में आये बाढ़ की वजह से वहा के पीड़ितों की सहायता के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

केरल में आये बाढ़ की वजह से वहा के पीड़ितों की सहायता के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। यह राशि करीब 50 करोड़ रुपये की राहत सामग्री से इतर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत के अनुसार हम केरल के लोगों के साथ ढृढ़ता से खड़े हैं।

यह भी पढ़े:  मोदी सरकार मार्च 2021 तक कोई भी नई सरकारी योजना नहीं करेगी शरू, जानिए क्यों

तो वहीं ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो ने केरल के मुख्यमंत्री के आपदा राहत कोष में एक करोड़ रुपये, सर्वाइवल किट के लिए जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा एक करोड़ रुपये और विभिन्न बजाज ट्रस्टों द्वारा 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े:  लद्दाख को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावा निकला फर्जी, जान लीजिए सच्‍चाई

बजाज ऑटो के अध्यक्ष आर.सी. माहेश्वरी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य कम से कम एक हजार परिवारों की मदद करना है, जिसमें मूल मानवतावादी सहायता किट शामिल हैं, जिसमें पानी के फिल्टर, चादरें, नायलॉन की रस्सियां, रसोई सेट, प्लास्टिक के गद्दे, कंबल, तौलिए और साबुन शामिल हैं।

यह भी पढ़े:  गणतंत्र दिवस 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

तो वही भारतीय रेलवे के मध्य रेलवे विभाग के 90 हजार कर्मचारियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अपने वेतन से योगदान दिया है।

Updated On: March 20, 2022 11:09 am

Related Posts