Hero Karizma ZMR: हीरो करिज्मा जेडएमआर भारत में हुआ लांच, जाने इसकी खासियत और कीमत

हीरो मोटरकॉर्प ने अपनी नयी मोटरसाईकिल Hero Karizma ZMR को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी.

हीरो मोटरकॉर्प ने अपनी नयी मोटरसाईकिल Hero Karizma ZMR को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी. हीरो करिज्मा जेडएमआर को भारत में दो संस्करण स्टैंडर्ड और डुअल में उतारा गया है।

दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम की कीमत क्रमश: 1.08 लाख रुपये और 1.10 लाख रुपये रखी गई है. आपको बता दें, करीब करीब डेढ़ साल बाद हीरो करिज्मा जेडएमआर को भारत में फिर से लॉन्च कर दिया गया है।

यह भी पढ़े:  होंडा मोटो स्कूटर Dio भारत में हुआ लॉन्च, जाने इसके खास फीचर्स

हीरो करिज्मा जेडएमआर स्पेसिफिकेशन 

अगर Hero Karizma ZMR के इंजन की बात करे तो कंपनी ने इसमें कोई कॉस्मेटिक अपडेट नहीं किया है। हीरो करिज्मा जेडएमआर बाइक में 223cc सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्शन के साथ ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 8000 rpm पर 20 bhp का पावर और 6500 rpm पर 19.7 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़े:  Suzuki Gixxer ABS भारत में हुआ लॉन्च, जाने इसकी कीमत और खासियत

कंपनी के दावे के अनुसार, Hero Karizma ZMR की टॉप स्पीड 129 kmph है। इस बाइक में ABS अभी भी ऑफर नहीं किया गया है। Hero Karizma ZMR का मुकाबला Bajaj Pulsar RS 200 और Suzuki Gixxer SF से रहेगा।

यह भी पढ़े:  NISSAN एसयूवी टेरा फिलिपिंस में हुई लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 29, 2020 7:08 am

Related Posts