Suzuki Gixxer ABS भारत में हुआ लॉन्च, जाने इसकी कीमत और खासियत

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी जिक्सर का नया एबीएस संस्करण लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में शोरूम पर इसकी कीमत 87,250 रुपये है. इस बाइक की खासियत की बात करे तो इसमें ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) सिंगल चैनल यूनिट में है.

नयी Suzuki Gixxer ABS तीन ड्यूल टोन रंग में उपलब्ध होगी, इनमें मेटैलिक ट्राइटन ब्लू/ग्लास स्पार्कल ब्लैक, कैंडी सोनोमा रेड/मैटेलिक सोनिक सिल्वर और ग्लास स्पार्कल ब्लैक शामिल हैं.

यह भी पढ़े:  जनवरी 2021 में टाटा की ये दो कार होगी लॉन्च, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Suzuki Gixxer ABS Specification

Suzuki Gixxer में ABS का जुड़ना सुजुकी की सभी 150सीसी मोटरसाइकल्स में अब यह सेफ्टी फीचर दिखेगा। ABS जोड़ने के अलावा इस बाइक में कोई और बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े:  Maruti Alto 800: नई मारुति आल्टो 800 भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर्स

अगर इसके इंजन की बात करे तो इसमें ऑल-एलुमिनियम 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर 154.9cc BS-IV इंजन दिया गया है जो 8,000 आरपीएम पर 14.8 हॉर्सपॉवर और 6,000 आरपीएम पर 14 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है.

Suzuki Gixxer ABS का मुकाबला भारत में Honda CB Hornet 160R, Yamaha FZ-S Fi, Bajaj Pulsar NS160 और TVS Apache RTR 160 4V बाइक्स से होगा।

Updated On: May 30, 2018 2:47 pm

यह भी पढ़े:  2019 Maruti Suzuki WagonR: भारत में लांच हुई नई वैगनआर, जानें इसके फीचर्स और कीमत

Related Posts