हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, जानें कौन-कौन बने मंत्री

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने आज असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है.

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने आज असम के मुख्यमंत्री (Assam Chief Minister) के रूप में शपथ ले ली है. शपथग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही कई अन्य नेता भी मौजूद थे. सरमा को असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने अपने पद की शपथ दिलाई.

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था. सरमा के साथ ही 13 अन्य विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली.

यह भी पढ़े:  पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या

नए मंत्रियों की सूची में असम बीजेपी चीफ रंजीत कुमार दास, चंद्र मोहन पटवारी, परिमल शुक्लाबैद्य, रोनोज पेगु, संजय किशन, जोगन नोहन, अजंता नेयोग, अशोक सिंघल, पिजुष हजारिका, बिमल बोरा शामिल है। ये सभी बीजेपी विधायक हैं.

कौन है हिमंत बिस्वा सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) का जन्म 1 फरवरी, 1969 को हुआ. उनके पिता का नाम कैलाश नाथ सरमा और मां का नाम मृणालिनी देवी है. सरमा 2001 से 2015 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट से असम के जलकुबारी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के रूप में और मई 2016 तक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में विधायक के रूप में सेवा की है. सरमा 2016 की असम विधानसभा की निर्वाचन जितके असम के कैविनेट मंत्री बने.

यह भी पढ़े:  IRCTC Ticket Booking: लॉकडाउन के बीच आज से रेलवे में रिजर्वेशन शुरू, इन शहरों के लिए चलेंगी ट्रेन

हिमंत (Himanta Biswa Sarma) ने सरकारी लॉ कॉलेज से एलएलबी किया और गुवाहाटी कॉलेज से पीएचडी की उपाधि हासिल की है. वह साल 1996 से लेकर 2001 तक गुवाहाटी हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी कर चुके हैं.

यह भी पढ़े:  Farmer Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक तीनों कृषि कानूनों पर लगाई रोक

India News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे  TWITTER पेज से.

Updated On: May 10, 2021 7:02 pm

Related Posts