अॉनर 9N स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अॉनर ने अपने नए स्मार्टफोन Honor 9N को भारत में लॉन्च कर दिया है। Honor 9N स्मार्टफोन ऑनर 9i (2018) का एक रिब्रांड वर्जन है, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। Honor 9N स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. पहला 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी के साथ जिसकी कीमत 11,999 रुपये है, जबकि दूसरा 4GB रैम 64GB इंटरनल मेमोरी है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है.

Honor 9 N स्मार्टफोन ऑफर 

इस स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपाकार्ट से खरीदा जा सकता है. इस फोन की बिक्री 31 जुलाई से शुरू होगी और इसके साथ कुछ ऑफर्स भी मिलेंगे. Honor 9N की खरीद पर रिलायंस जियो ऑफर के साथ ग्राहकों को 2,200 रुपये का कैशबैक, 100 जीबी एक्स्ट्रा 4G डाटा और 1,200 रुपये के Myntra वाउचर भी मिलेंगे।

यह भी पढ़े:  बैन होने के बाद टिकटॉक ने चीनी सरकार से बनाई दुरी, कहा हमारा प्रोडक्ट चीन के लोगों के लिए नहीं

Honor 9 N स्मार्टफोन फीचर्स 

Honor 9 N स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Honor 9N समरफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है. Honor 9N स्मार्टफोन को लैवेंडर पर्पल, सफायर ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और रॉबिन एग ब्लू कलर के साथ बाजार उतारा गया है.

यह भी पढ़े:  टेक्नो स्पार्क 6 गो स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Honor 9N स्मार्टफोन कैमरा फीचर्स 

Honor 9N स्मार्टफोन के कैमरे की बात करे तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर ब्यूटी मोड से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे 1080 पिक्सल तक के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। और दोनों ही लेंस का अपर्चर f/2.2 है और इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस भी दिया गया है.

यह भी पढ़े:  Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन 108MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Honor 9N स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की बात करे तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी फीचर दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर है।

Updated On: July 24, 2018 10:38 pm

Related Posts