हावड़ा-कालका मेल अब हुआ नेताजी एक्सप्रेस, यहां जानें पूरा मामला

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा है कि हावड़ा-कालका मेल ट्रेन (Howrah-Kalka Mail) का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस (Netaji Express) कर दिया गया है.

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा है कि हावड़ा-कालका मेल ट्रेन (Howrah Kalka Mail) का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस (Netaji Express) कर दिया गया है. कालका मेल ट्रेन अपने पुराने नंबर के साथ ही 12311 अप और 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस बनकर चलेगी.

रेलमंत्री ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, “नेताजी के पराक्रम ने भारत को स्वतंत्रता और विकास के एक्सप्रेस मार्ग पर पहुंचा दिया है। मैं ‘नेताजी एक्सप्रेस’ के साथ उनकी जयंती को मनाने के लिए रोमांचति हूं।”

जब केंद्र सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया कि हर साल 23 जनवरी को नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाएगा, इसके बाद ही 19 जनवरी को ट्रेन के नाम को बदलने का आदेश पारित किया गया.

यह भी पढ़े:  1528 से लेकर 5 अगस्त 2020 तक अयोध्या को लेकर क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी टाइमलाइन

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोष की 125वीं जयंती पर 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं. संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया.

यह भी पढ़े:  दीपावली पर अयोध्या के रामजन्मभूमि में 492 साल बाद जलेंगे इस बार दीप

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पीएम-किसान योजना की 8 वीं किस्त करेंगे जारी

Updated On: January 20, 2021 5:18 pm

Related Posts