PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पीएम-किसान योजना की 8 वीं किस्त करेंगे जारी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को 9.5 लाख से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 8 वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे.

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पीएम-किसान योजना की 8 वीं किस्त करेंगे जारी
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पीएम-किसान योजना की 8 वीं किस्त करेंगे जारी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को 9.5 लाख से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 8 वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किस्त जारी करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट के जरिये कहा कि, ‘देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. इस अवसर पर अपने किसान भाई-बहनों के साथ संवाद भी करूंगा.’

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) देश के विभिन्न किसान लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर (Narendra Tomar) भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.

यह भी पढ़े:  Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, 18 फरवरी को पुरे देश रेल रोको अभियान

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना

आपको बता दें, पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, जो प्रत्येक 2,000 रुपये की तीन समान 4-मासिक किश्तों में देय है. फंड सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है. इस योजना में, 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के सम्मान राशी को अब तक किसान परिवारों को ट्रांसफर किया जा चुका है.

यह भी पढ़े:  कर्नाटक में गिरी भाजपा सरकार, येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले दिया इस्तीफा

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

यह भी पढ़े:  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर PM नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात

Updated On: July 20, 2022 9:01 pm

Related Posts