मलेशिया में मिली अनोखी मछली जिसका मुंह इंसानो जैसा, तस्वीरें हुई वायरल

एक अजीब घटना मलेशिया से आयी है कि पूरी दुनिया हैरान रह गई. यहां पर इंसान की तरह दिखने वाली मछली मिली है. मलेशिया के गांव की नदी में इंसानी चेहरे वाली मछली मिली है.

प्रकृति हमेशा हम लोगों को कुछ नया सिखाती और दिखाती रहती है. प्रकृति आये दिन विभिन्‍न तरीकों से लोगों को अचंभित करती आई है. एक तरफ जहां पूरी दुनिया इस कोरोना वायरस से लोग परेशान है वहीं दूसरी तरफ प्रकृति के द्वारा अजीबो-गरीबों घटनाए सामने आती रहती है जो लोगों को सोचने पर मजबूर करती है कि हमारे इस दुनिया में क्या हो रहा है.

एक अजीब घटना मलेशिया से आयी है कि पूरी दुनिया हैरान रह गई. यहां पर इंसान की तरह दिखने वाली मछली मिली है. मलेशिया के गांव की नदी में इंसानी चेहरे वाली मछली मिली है. इस मछली के दांत और होंठ इंसानों से बहुत मेल खाते हैं. इस मछली की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पूरी दुनिया हैरान रह गई.

मलेशिया के एक ट्विटर यूजर ने हाल ही में मौजूद एक मछली की तस्वीर शेयर की जिसमें इस ट्रिगल मछली का मुंह देखकर सोशल मीडिया पर लोग अचंभित हो रहे हैं. विशेषज्ञ इसे मलेशिया में पाई जाने वाली ट्रिगरफिश बता रहे हैं जो दक्षिण पूर्वी एशियाई जल निकायों में पाई जाती है.

यह भी पढ़े:  Ganga Vilas Cruise: किराए से लेकर सुख सुविधाओं तक, जानें गंगा विलास क्रूज के बारें में सबकुछ

देखने में बहुत आकर्षक दिखने वाली ट्रिगर मछली की 40 अलग-अलग प्रजातियां हैं, इनमें से अधिकांश का एक बड़ा सा सिर और अंडाकार शरीर होता है वे अपने मजबूत जबड़े मुंह और दांतों के लिए जानी जाती हैं. इससे पहले लंदन और दक्षिण चीन में भी इंसानी शक्ल-ओ-सूरत वाली मछली मिल चुकी है. उस समय भी ये इंटरनेट पर काफी छा गई थी.

यह भी पढ़े:  President Rule In India: राष्ट्रपति शासन क्या है? भारत में कितनी बार लगा, यहां जानें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: July 12, 2020 11:09 am

यह भी पढ़े:  Narendra Modi Interesting Facts: जानिए पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य

Related Posts