IBPS Recruitment 2020: क्लर्क के 2557 पदों पर वैकेंसी, जानें नौकरी के लिए आवेदन की डिटेल्स

IBPS Clerk Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के 2557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का शानदार मौका दिया है.

IBPS Clerk Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के 2557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का शानदार मौका दिया है. जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं वे 23 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि IBPS क्लर्क भर्तियां राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर की जाती हैं. जिसमें उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश को चुनना होता है.

यह भी पढ़े:  JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी, मोबाइल पर ऐसे देखें अपना परिणाम

IBPS Recruitment 2020: इन बैंकों में होगी भर्ती

IBPS क्लर्क भर्ती के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक में क्लर्क के पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

IBPS क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम या विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ ही जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.

यह भी पढ़े:  CG Board Results 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, इन तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है.

आवेदन शुल्क

IBPS Clerk X 2020 Exam के लिए आदेवन शुल्क के रूप में Gen/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, SC/ST/PWD वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये देने होंगे.

IBPS Clerk X Recruitment के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 23 अक्टूबर 2020
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 06 नवंबर 2020

कैसे होगा चयन?

IBPS क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों का चयन 2 स्तरीय परीक्षा प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. जिसमें प्रीलिम्स और मुख्य ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

यह भी पढ़े:  CBSE Class 12th Result 2018: सीबीएसई बोर्ड 12वी के नतीजे आज होंगे जारी, ऐसे करें चेक

IBPS क्लर्क 2020 का ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

Source: AajTak

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: October 21, 2020 3:14 pm

Related Posts