UP Board 10th Result 2026: जानें कहाँ और कैसे देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP ) यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे घोषित करेगा।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर अपने पास रखें और केवल यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करें।

UP Board 10th Result 2026 जानें कहाँ और कैसे देखें रिजल्ट (AI Image)
UP Board 10th Result 2026 जानें कहाँ और कैसे देखें रिजल्ट (AI Image)

यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP ) यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे घोषित करेगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। इसके अलावा DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: ताज़ा अपडेट

इस साल यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच किया था. 18 मार्च से कॉपियों की चेकिंग (मूल्यांकन) शुरू कर दी गई थी, जो अप्रैल के पहले सप्ताह में पूरी हो गई थी. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हाईस्कूल के रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे घोषित किए जाएंगे। कल शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े:  HBSE 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट

UP Board 10th Result 2026: कब और कहाँ जारी होगा रिजल्ट?

पिछले सालों के रिजल्ट ट्रेंड को देखें तो यूपी बोर्ड हमेशा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में नतीजे जारी करता आया है.

  • तारीख: 23अप्रैल 2026.
  • समय: दोपहर 4 बजे के आसपास.
  • आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in और upresults.nic.in.

UP Board 10th Result 2026: मुख्य हाइलाइट्स

  • कुल परीक्षार्थी: इस वर्ष हाईस्कूल में लगभग 27.5 लाख छात्र शामिल हुए.
  • मूल्यांकन केंद्र: उत्तर प्रदेश में 250 से अधिक केंद्रों पर कॉपियों की जांच हुई.
  • पासिंग मार्क्स: छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे.
  • डिजिलॉकर सुविधा: छात्र अपना रिजल्ट और मार्कशीट डिजिलॉकर (DigiLocker) से भी डाउनलोड कर सकेंगे

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें? (How to Check Result)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा X) परीक्षा – 2026 परिणाम’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर (Roll Number) और स्कूल कोड (School Code) दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.
यह भी पढ़े:  CBSE Class 10 Result 2022: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त करें

इंटरनेट धीमा होने या वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र SMS से भी अपना स्कोर देख सकते हैं.

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: UP10 <स्पेस> रोल नंबर.
  • इसे 56263 पर भेज दें.
  • कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट आपके फोन पर भेज दिया जाएगा.

डिजीलॉकर (DigiLocker) ऐप से

यह तरीका बहुत सुरक्षित और आधिकारिक है। डिजीलॉकर की मार्कशीट कानूनी तौर पर मान्य होती है और एडमिशन के लिए इस्तेमाल की जा सकती है.

  • अपने फोन में DigiLocker ऐप खोलें या digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपने अकाउंट में लॉगिन करें (मोबाइल नंबर या आधार से)।
  • ‘Education’ या ‘Education and Learning’ सेक्शन में जाएं ।
  • “UP State Board of High School and Intermediate Education” चुनें।
  • “Class 10 Marksheet” ऑप्शन चुनें और अपना रोल नंबर डालें।
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट तुरंत आपके अकाउंट में सेव हो जाएगी
यह भी पढ़े:  UP Board 2023 Result: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम इन तरीको से देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को घोषित होगा.

मैं यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां देख सकता हूं?

आप अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट <a

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: April 22, 2026 10:03 pm

Related Posts