मोदी सरकार ने भारतीय सेना को दिया बड़ा अधिकार, इतने रुपए तक के खरीद सकेगी हथियार

Indian Army Latest News: भारत चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय सेना के तीनो अंगों को 300 करोड़ रूपये तक के अपने स्तर पर हथियार और और गोला-बारुद खरीदने का अधिकार दे दिया है.

भारत चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय सेना के तीनो अंगों को 300 करोड़ रूपये तक के अपने स्तर पर हथियार और और गोला-बारुद खरीदने का अधिकार दे दिया है. चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़ते गतिरोध की वजह से भारतीय सेना को तुरंत हथियारों को खरीदने के लिए ये अधिकार केंद्र सरकार ने दिए है. जिससे सेना को जरुरत पड़ने पर किसी भी हथियारों की कमी न हो पाए.

यह भी पढ़े:  पीएम की सुरक्षा को लेकर राजनाथ ने की उच्चस्तरीय बैठक, कहा कड़ी की जाएगी मोदी की सुरक्षा

रक्षा मंत्रालय की तरफ से बयान में कहा गया, ‘यह खरीद की समय-सीमा को घटाएगा और छह महीने के भीतर आदेशों की पूर्ति सुनिश्चित करेगा और एक साल की भीतर डिलीवरी शुरू कर देगा.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया. रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘डीएसी ने 300 करोड़ रुपये तक की तात्कालिक पूंजीगत खरीद से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाने के लिए सशस्त्र बलों को अधिकार प्रदान कर दिए जिससे कि वे अपनी आपात अभियानगत जरूरतों को पूरा कर सकें.’

इससे पहले, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 2 जुलाई 2020 को 38,900 करोड़ रुपये के हथियार और गोला-बारुद खरीदने की स्वीकृति दी थी. इसमें लड़ाकू विमानों की कमी से जूझ रही भारतीय वायुसेना के लिए 33 नए लड़ाकू विमान शामिल है.

यह भी पढ़े:  प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान की शुरुआत 25 सितंबर से होगी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: July 16, 2020 9:17 am

यह भी पढ़े:  भूकंप के दौरान परेशान न हो, जान बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Related Posts