प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान की शुरुआत 25 सितंबर से होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 50 करोड़ भारतीयों को चिकित्सा बीमा कवर देने की एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना 25 सितंबर से भारतीय जन संघ संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर शुरू होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले अपने अंतिम स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा, प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान 25 सितंबर से शुरू किया जाएगा जिससे गरीबों के लिए अच्छी गुणवत्ता व किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित हो सके। सरकार की पहल का 50 करोड़ भारतीयों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़े:  Upper Caste Reservation: सवर्णों को 10 फीसदी का आरक्षण, जानें क्या होंगी शर्तें

इस योजना को दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम बताया जा रहा है। इसे कार्यक्रम को ‘मोदीकेयर’ भी कहा जा रहा है जिसका मकसद देश में 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को लाभान्वित करते हुए हर परिवार को सलाना पांच लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर प्रदान करना है।

यह भी पढ़े:  पीएम मोदी ने मन की बात के जरिए देशवाशियों को किया संबोधित, जानें क्या कहा

Updated On: August 15, 2018 10:47 pm

Related Posts