Military Exercises: रूस में चीन और पाकिस्तान की सेना के साथ अभ्यास करेगी भारतीय सेना

सीमा पर चीन और पाकिस्तान के साथ लोहा ले रही भारतीय सेना अगले महीने रूस में इन देशों की सेना के साथ सैन्य अभ्यास करेगी। भारतीय सेना की एक टुकड़ी ‘कावकाज 2020’ में भाग लेगी।

Advertisements
Advertisements

सीमा पर चीन और पाकिस्तान के साथ लोहा ले रही भारतीय सेना अगले महीने रूस में इन देशों की सेना के साथ सैन्य अभ्यास करेगी। भारतीय सेना की एक टुकड़ी ‘कावकाज 2020’ में भाग लेगी। अगले महीने होने जा रहे रणनीतिक कमान-पोस्ट अभ्यास में चीन और पाकिस्तान समेत विभिन्न देश भाग लेंगे। अभ्यास में रूस समेत विभिन्न देशों के 12,500 से ज्यादा सैनिक भाग लेंगे। भारतीय टुकड़ी में इन्फैंट्री, आर्टिलरी, मैकेनाइज्ड और बख्तरबंद बल के साथ ही विशेष बल, एयर डिफेंस और सिग्नल शामिल होंगे। टुकड़ी में नौसेना और वायुसेना के कर्मी भी होंगे।

15 से 26 सितंबर के बीच आयोजित होगा अभ्‍यास

यह भी पढ़े:  मोदी सरकार का बड़ा फैसला, चीन से निपटने के लिए भारतीय सेना को दिए ये बड़े अधिकार
Advertisements

चीन अपनी सेना की एक टुकड़ी भेजने जा रहा है। इसके अलावा अभ्यास में वह अपनी नौसेना के तीन युद्धपोत भी तैनात करेगा। यह अभ्यास दक्षिण रूस के अस्ट्राखान क्षेत्र में 15 से 26 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास का लक्ष्य साझेदारी में सुधार लाना है। इसमें शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों, भारत, चीन, पाकिस्तान, रूस, कजाखिस्तान, किरगिस्तान, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान के अलावा मंगोलिया, सीरिया, ईरान, मिस्र, बेलारूस, तुर्की, अजरबैजान, आर्मीनिया और तुर्कमेनिस्तान की सेनाएं भी भाग लेंगी। रूस द्वारा आंशिक रूप से मान्यता दिए गए अबखाजिआ और दक्षिण ओसेटिआ की टुकड़ी भी मौजूद रहेगी। भाग लेने वाले देश कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करेंगे।

यह भी पढ़े:  Uttar Pradesh News: लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Advertisements

भारत और बांग्लादेश की सेनाओं ने किया था संयुक्‍त अभ्‍यास

इससे पहले भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच आपसी सहयोग और मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘संप्रीति-9’ का नौवां संस्करण 3 फरवरी, 2020 को मेघालय के उमरोई में शुरू हुआ। 14 दिवसीय यह सैन्य अभ्यास 3 से 16 फरवरी तक चला था। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत उग्रवाद व आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए पर्वतीय और जंगली इलाकों में काउंटर टेररिज्म ऑपरेशनों के साथ कमांड पोस्ट एक्सरसाइज और फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज आदि किया था। साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए नागरिक अधिकारियों को सहायता देने में उनके सामरिक और तकनीकी कौशल को परखा था।

यह भी पढ़े:  Indian Army: पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को मिले 333 नए जांबाज, देखें वीडियो

Source: Jagran

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: August 26, 2020 8:32 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें