Indian Railway: जानिए वाराणसी सिटी-गाजीपुर और वाराणसी सिटी-जौनपुर मेमू ट्रेन टाइम टेबल

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी मंडल में दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का संचालन 15 नवंबर 2023 से शुरू कर दिया है.

Indian Railway: वाराणसी सिटी-गाजीपुर और वाराणसी सिटी-जौनपुर मेमू ट्रेन टाइम टेबल
Indian Railway: वाराणसी सिटी-गाजीपुर और वाराणसी सिटी-जौनपुर मेमू ट्रेन टाइम टेबल
Advertisements

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी मंडल में दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का संचालन 15 नवंबर 2023 से शुरू कर दिया है. आपको बता दें, गाड़ी सं-05462/05461 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी और गाड़ी सं-05464/05463 वाराणसी सिटी-जौनपुर-वाराणसी सिटी का संचालन निम्नानुसार किया जायेगा.

मेमू गाड़ी सं-05462 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी टाइम टेबल

यह गाड़ी सोमवार छोड़कर पूरे सप्ताह वाराणसी सिटी से 09:50 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 10:02 बजे,कादीपुर से 10:12 बजे, राजवारी 10:19 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 10:24 बजे, औड़िहार से 10:35 बजे, सैदपुर भीतरी से 10:44 बजे, तरांव से 10:53 बजे, बसुचक हाल्ट से 11:01 बजे, नन्दगंज से 11:08 बजे, सहेड़ी हाल्ट से 11:15 बजे और आन्कुशपुर से 11:21 बजे छुटकर 11:40 पर गाजीपुर सिटी पहुंचेगी.

Advertisements
मेमू गाड़ी सं-05462 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी टाइम टेबल
मेमू गाड़ी सं-05462 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी टाइम टेबल

मेमू गाड़ी सं-05461 गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी टाइम टेबल

वापसी यात्रा में यह गाड़ी रविवार को छोड़कर पूरे सप्ताह गाजीपुर सिटी से 15:15 बजे प्रस्थान कर आन्कुशपुर से 15:26 बजे, सहेड़ी हाल्ट से 15:32 बजे, नन्दगंज से 15:39 बजे, बासुचक हाल्ट से 15:46 बजे, तरांव से 15:52 बजे, सैदपुर भीतरी से 16:01 बजे, औड़िहार से 16:20 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 16:27 बजे, राजवारी 16:32 बजे, कादीपुर से 16:39 बजे और सारनाथ से 16:50 बजे छुटकर 17:10 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी.

मेमू गाड़ी सं-05464 वाराणसी सिटी-जौनपुर जंक्शन टाइम टेबल

यह गाड़ी शुक्रवार को छोड़कर पूरे सप्ताह वाराणसी सिटी से सुबह 10:40 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 10:52 बजे, कादीपुर से 11:02 बजे, राजवारी 11:09 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 11:14 बजे, औड़िहार से 11:35 बजे, फरीदहां हाल्ट से 11:43 बजे, दुधौन्दा हाल्ट से 11:50 बजे, डोभी से 12:00 बजे, केराकत से 12:09 बजे, गंगौली हाल्ट से 12:16 बजे, मुफ्तीगंज से 12:23 बजे और यादवेन्द्र नगर हाल्ट से 12:33 बजे छुटकर 13:00 जौनपुर जंक्शन पहुंचेगी.

Advertisements
मेमू गाड़ी सं-05464 वाराणसी सिटी-जौनपुर जंक्शन टाइम टेबल
मेमू गाड़ी सं-05464 वाराणसी सिटी-जौनपुर जंक्शन टाइम टेबल

मेमू गाड़ी सं-05464 जौनपुर जंक्शन वाराणसी सिटी टाइम टेबल

वापसी में यह गाड़ी गुरुवार को छोड़कर पूरे सप्ताह जौनपुर से 13:20 बजे प्रस्थान कर यादवेन्द्र नगर हाल्ट से 13:33 बजे, मुफ्तीगंज से 13:43 बजे, गंगौली हाल्ट से 13:51 बजे, केराकत से 13:58 बजे, डोभी से 14:07 बजे, दुधौन्दा हाल्ट से 14:17 बजे, फरीदहा हाल्ट से 14:23 बजे, औड़िहार से 14:45 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 14:52 बजे, राजवारी 14:57 बजे, कादीपुर से 15:04 बजे, सारनाथ से 15:14 बजे छुटकर 15:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी.

आपको बता दें, दोनों गाड़ियां में 8 कोच होगी और इनका अनुरक्षण औड़िहार डेमू शेड में किया जायेगा जिसकी वजह से ये दोनों गाड़ियां हफ्ते में 6 दिन ही चलेगी.

Advertisements

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहेंन्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 26, 2024 9:37 am

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *