KGF Chapter 2 Poster: संजय दत्त का खतरनाक ‘अधीरा’ लुक हुआ रिलीज

KGF Chapter 2 Poster: संजय दत्त ने अपनी आगामी आने वाली फिल्म ‘केजीएफ 2’ से अपना ‘अधीरा’ लुक शेयर किया है. इस लुक में संजय दत्त बहुत खतरनाक रूप में दिख रहे है.

KGF Chapter 2 Poster: बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे है. अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपने फैंन्स को स्पेशल गिफ्ट दिया हैं. संजय दत्त ने अपनी आगामी आने वाली फिल्म ‘केजीएफ 2’ से अपना ‘अधीरा’ लुक शेयर किया है. इस लुक में संजय दत्त बहुत खतरनाक रूप में दिख रहे है.

संजय दत्त ने अपने लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस फिल्म में काम करना बेहद गर्व की बात है, इससे अच्छा तोहफा अपने जन्मदिन पर मैं और क्या मांग सकता हूं. फैन्स के प्यार और उनके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”

यह भी पढ़े:  कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त का आया वीडियो, कहा- इस बीमारी को हरा दूंगा

KGF Chapter 2 Poster 

https://www.instagram.com/p/CDNnMSwHnVU/

इस फिल्म में सुपरस्टार संजय दत्त एक खतरनाक खलनायक के रूप में नजर आएंगे. जिनका नाम अधीरा है. केजीएफ फर्स्ट पार्ट में इस नाम को कई बार लिया गया था. बता दें कि इससे पहले केजीएफ 2 में अपने अधीरा के रोल के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा था कि उनका यह किरदार अवेंजर्स के थानोस जैसा खतरनाक है.

यह भी पढ़े:  Happy Birthday AbRam: 5 साल के हुए शाहरुख खान के बेटे अबराम

फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की बात करें तो संजय दत्त के हाथ में एक तलवार लिए हुए दिख रहे हैं. कवच पहने हुए और सिर पर टैटू के साथ बहुत खतरनाक दिख रहे हैं. संजय दत्त के आलावा इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश होंगे. इसके साथ रवीना टंडन भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. फिल्म के डायरेक्टर शांत नील है.

यह भी पढ़े:  Sanju Trailer: ट्रेलर में देखिए संजय दत्त की जिंदगी की असली कहानी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: July 29, 2020 2:20 pm

Related Posts