कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त का आया वीडियो, कहा- इस बीमारी को हरा दूंगा

Sanjay Dutt Cancer News: संजय ने इसके अलावा अपने प्रोफेशनल वर्क के बारे में बात करते हुए कहा कि वे केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म के लिए वे दाढ़ी बढ़ा रहे हैं. वे इस फिल्म में मेन विलेन अधीरा का रोल कर रहे हैं

अगस्त महीने में संजय दत्त के बारे में खबर आई थी कि उन्हें स्टेज 4 लंग कैंसर है. संजय दत्त ने हाल ही में एक वीडियो के सहारे इस बीमारी के बारे में बात की है और अपने चिर परिचित अंदाज में फैंस को कहा है कि वे इस बीमारी को हरा कर ही दम लेंगे. संजय के इस वीडियो को मशहूर हेयर स्टायलिस्ट आलिम हकीम ने पोस्ट किया है. इस वीडियो में संजय हेयरकट लेते हुए देखे जा सकते हैं.

संजय ने इस वीडियो में कहा- हाय. मैं संजय दत्त हूं. वापस सलून में आकर अच्छा लगा. मैंने हेयरकट कराया है. अगर आप देख पा रहे हैं तो मैं कहना चाहूंगा कि मेरी जिंदगी में एक नए घाव ने एंट्री ली है लेकिन मैं इसे हरा दूंगा. मैं इस कैंसर की बीमारी से जल्द निजात पा लूंगा.

यह भी पढ़े:  ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' इस दिन होगी रिलीज

केजीएफ चैप्टर 2 के लिए दाढ़ी बढ़ा रहे दत्त

संजय ने इसके अलावा अपने प्रोफेशनल वर्क के बारे में बात करते हुए कहा कि वे केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म के लिए वे दाढ़ी बढ़ा रहे हैं. वे इस फिल्म में मेन विलेन अधीरा का रोल कर रहे हैं. केजीएफ चैप्टर 2 के अलावा संजय दत्त के पास कई फिल्में हैं. इनमें भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, टोरबाज, शमशेरा और पृथ्वीराज जैसी फिल्में शामिल हैं.

यह भी पढ़े:  Sanju Box Office Collection: जानें 'संजू' ने अब तक कितनी कमाई की है

https://www.instagram.com/tv/CGUnxrXheeX/

हाल ही में संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट जैसे सितारे नजर आए थे. महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 12 मिलियन से अधिक डिस्लाइक्स मिले थे जो अपने आप में रिकॉर्ड है.

इससे पहले संजय की बीमारी के बारे में बात करते हुए मान्यता दत्त ने कहा था कि उनके परिवार ने साथ में काफी संघर्ष झेले हैं और उन्हें उम्मीद है कि ये दौर भी गुजर जाएगा. मान्यता का कहना था कि भगवान ने उन्हें एक बार फिर चुनौतियों का सामना करने के लिए चुना है और उन्होंने फैंस से दुआओं, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं की अपील की थी.

यह भी पढ़े:  Republic Day Songs: गणतंत्र दिवस के मौके पर सुने ये देशभक्ति गाने, आपके दिल में जोश भर देंगे

Source: Aajtak

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: October 15, 2020 9:31 am

Related Posts