Bhojpuri Song 2020: खेसारी लाल के इस गाने का यू-ट्यूब पर धमाल, 14 करोड़ बार देखा गया वीडियो

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का कोई भी मंच हो या स्टेज शो हो, इस गाने की डिमांड जरूर होती है. यह गाना सबसे ज्यादा देखे और सुने जाने वाले गानों में से एक है.

भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने छाए हुए हैं. अकसर उनके गाने यू-ट्यूब पर ट्रेंड करते दिख जाते हैं. इन दिनों उनका एक गाना काफी सर्च किया जा रहा है. खेसारी के चाहने वालों में इस गाने की दीवानगी इस कदर है कि इसे 138 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. हम बात कर रहे हैं करोड़ों बार देखा जा चुका भोजपुरी गाना ‘देवर करे घात ए राजा! छतिये पे रहे हाथ ए राजा!’ के बारे में.

यह भी पढ़े:  कंगना रनौत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धमकी, कहा- किसानों से मांगे माफी नहीं तो रोक देंगे शूटिंग

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का कोई भी मंच हो या स्टेज शो हो, इस गाने की डिमांड जरूर होती है. यह गाना सबसे ज्यादा देखे और सुने जाने वाले गानों में से एक है. इस गाने को अजीत हलचल ने लिखा है और आशीष वर्मा ने संगीत दिया है.

खेसारी के गानों के हिट होने के पीछे उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है. यही कारण है कि उनके गाने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. खेसारी का यह गाना भी वायरल हो रहा है. अभी तक इस गाने को करीब 14 करोड़ बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़े:  Sooryavanshi Trailer: अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का ट्रेलर हुआ रिलीज, पुलिस की वर्दी में दिखे खिलाड़ी

गाने में खेसारी की आवाज और उनके डांस को काफी पसंद किया जा रहा है. बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुके खेसारी लाल यादव सैकड़ों भोजपुरी हिट फिल्में दे चुके हैं. भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ में उनके एक्टिंग को काफी सराहना मिली. जिसके बाद इस फिल्म के दो पार्ट और रिलीज हुए.

यह भी पढ़े:  Khesari Lal Yadav का न्यू ईयर पार्टी सांग 'चुम्मा चाटी के पार्टी होई' रिलीज, वीडियो वायरल

देखें वायरल हो रहा खेसारी के गाने का वीडियो…

Source: Aaj Tak

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: October 17, 2020 9:29 am

Related Posts