कृति सेनन एक्सरसाइज करती हुई दिखीं, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Kriti Sanon Exercise Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती है. कृति सेनन अपनी फिटेनस को लेकर बहुत एक्टिव रहती हैं और वो लगातार अपने वर्कआउट और एक्सरसाइज के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.

Kriti Sanon Exercise Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती है. कृति सेनन अपनी फिटेनस को लेकर बहुत एक्टिव रहती हैं और वो लगातार अपने वर्कआउट और एक्सरसाइज के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. कृति सेनन बॉलीवुड की उन हीरोइनों में से एक है जो सबसे अधिक फिट एंड स्लिम हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो अपने ट्रेनर के साथ एक्सरसाइज करते हुए दिख रही हैं.

यह भी पढ़े:  Liger Movie Release Date: विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' इस दिन होगी रिलीज

इस वीडियो में कृति सेनन अपने फेवरेट ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला भी मौजूद हैं जो उनको एक्सरसाइज करने में सहायता कर रही और उन्हें टिप्स भी दे रही है. वीडियो शेयर करते हुए कृति सेनन ने अपने ट्रेनर के लिए लिखा हैं, “जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं तो बड़ा मजा आता है. ये मेरा फेवरेट वर्कआउट है. लव यू यास्मीन कराचीवाला “ आपको बता दें ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला बॉलीवुड हीरोइनों की फेवरेट ट्रेनर है.

यह भी पढ़े:  Allu Arjun Corona Positive: अल्लू अर्जुन हुए कोरोना संक्रमित, फैंस से किया ये अपील

आपको बता दें कृति सेनन की हॉउसफुल 4 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देयोल थे. और उनकी आगामी आने वाली फिल्म पानीपत है जिसमे वो पार्वती बाई का रोल निभा रही हैं जो मराठा सरदार सदाशिव राव भाऊ (अर्जुन कपूर) की पत्नी बनी हुई हैं। इस फिल्म में अब्दाली की भूमिका संजय दत्त निभा रहे हैं.

यह भी पढ़े:  सोनम कपूर की शादी की वायरल तस्वीरे, जो आप ने पहले कभी नहीं देखी होगी

Updated On: March 20, 2022 10:48 am

Related Posts