Master Leaked Online: तमिल रॉकर्स ने मास्टर फिल्म को किया ऑनलाइन लीक, फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

Master Leaked Online: साउथ सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘विजय द मास्टर’ (Vijay The Master) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

Master Leaked Online: साउथ सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘विजय द मास्टर’ (Vijay The Master) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में विजय के साथ विजय सेतुपती (Vijay Sethupathi) भी मुख्य भूमिका है.

फिल्म रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद तमिल रॉकर्स द्वारा ऑनलाइन कर दी गई. अब ये फिल्म अन्‍य साइट्स पर एचडी क्‍वालिटी में मौजूद है और लोग धड़ाधड़ इस फिल्‍म को फ्री में डाउनलोड कर रहे हैं. मास्टर फिल्‍म के लीक (Master Leaked Online) हो जाने से इसे बॉक्‍स ऑफिस (Box Office) पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़े:  Bachchan Pandey Release: अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे इस दिन होगी रिलीज

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मास्टर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने की घोषणा करते हुए ने ट्वीट किया, यह मास्टर फिल्म की शानदार शुरुआत है। यह साबित करता है कि दर्शकों को वही देखने के लिए दें जो वे देखना चाहते हैं और फिर वे आपको कभी निराश नहीं करेंगे। बड़े पर्दे पर एक अच्छे मनोरंजन को देखने का आकर्षण कभी कम नहीं होगा।

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने ट्विटर पर कहा कि वह मास्टर को देखने के लिए एक साल बाद थियेटर में वापस आई हैं. उन्होंने कहा, “बता नहीं सकती कि एक साल इंतजार करने के बाद थिएटर में वापस आकर कैसा लग रहा है। यह मास्टर के लिए है।” कीर्ति ने खचाखच भरे सिनेमा हॉल में बड़े पर्दे पर मास्टर फिल्म को दिखाते हुए तस्वीर भी साझा की.

मास्टर फिल्म को लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित किया गया है. फिल्म में मालविका मोहनन, अर्जुन दास, एंड्रिया जेरेमिया और शांतनु भाग्यराज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े:  सुशांत सिंह राजपूत केस: जानिए वो 6 लोग कौन हैं जिनके खिलाफ सीबीआई ने की है FIR दर्ज

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  मौत से 5 दिन पहले सुशांत ने किया था बहन मीतू को SOS कॉल, कहा था- 'वो लोग मुझे मार डालेंगे'

Updated On: January 14, 2021 8:52 pm

Related Posts