MPSC Prelims Exams 2020: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा रद्द, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

MPSC Prelims Exams 2020: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) प्रारंभिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद हजारों छात्रों में बहुत रोष है.

MPSC Prelims Exams 2020: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) प्रारंभिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद हजारों छात्रों में बहुत रोष है. बता दें, एमपीएससी 2020 प्रीलिम्स परीक्षा (MPSC Prelims Exams 2020) की परीक्षा 14 मार्च को आयोजित होने वाली थी. पिछले एक साल में 5 वीं बार कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दी गई है.

यह भी पढ़े:  JEE Advanced Toppers List 2022: परिणाम जारी, यहां देखें जेईई एडवांस टॉपरों की पूरी लिस्ट

आपको बता दें, एमपीएससी 2020 प्रीलिम्स परीक्षा (MPSC Prelims Exams 2020) में लगभग 260,000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया हैं जिनमे हजारों की संख्या में महिलाएं भी शामिल है जो राज्य के दूरदराज के हिस्सों से यात्रा कर चुके हैं, रविवार को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो वस्तुनिष्ठ प्रकार के पेपर के लिए प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद कर रहे थे.

यह भी पढ़े:  NVS Recruitment 2022: नवोदय विद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और अंतिम तिथि

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission), महाराष्ट्र स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन के जरिये राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, ब्लॉक डेवल्पमेंट ऑफिसर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आदि पदों पर नियुक्तियां करता है. कुल 200 पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे- जनरल स्टडीज और सिविल सर्विस एप्टीट्यूट टेस्ट.

यह भी पढ़े:  UPSC Result 2019: मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने पास की UPSC की परीक्षा, पहले प्रयास में पाई इतनी रैंक

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

Updated On: March 21, 2021 9:18 pm

संबंधित समाचार